गुणा गणित के साथ हो रही जुबानी जंग

चुनाव के नतीजे आने में महज 48 घंटे शेष बचे हैं। जिले में मतों की गुणा-गणित जोर पकड़ चुकी है। डुमरियागंज में किसके सिर पर ताज सजेगा यह अभी भविष्य के गर्भ में है। समर्थक जुबानी जंग जारी है। अपने प्रत्याशी को विजय दिलाने में लगे हुए हैं। चाय की दुकानों पर चकल्लस जोर पकड़ चुका है। चुनाव के अंतिम चरण में एक बार फिर से चुनावी तपिश तेज हो गई

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 10:06 PM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 10:06 PM (IST)
गुणा गणित के साथ हो रही जुबानी जंग
गुणा गणित के साथ हो रही जुबानी जंग

सिद्धार्थनगर : चुनाव के नतीजे आने में महज 48 घंटे शेष बचे हैं। जिले में मतों की गुणा-गणित जोर पकड़ चुकी है। डुमरियागंज में किसके सिर पर ताज सजेगा, यह अभी भविष्य के गर्भ में है। समर्थक जुबानी जंग जारी है। अपने प्रत्याशी को विजय दिलाने में लगे हुए हैं। चाय की दुकानों पर चकल्लस जोर पकड़ चुका है। चुनाव के अंतिम चरण में एक बार फिर से चुनावी तपिश तेज हो गई है।

जैसे-जैसे समय नजदीक आता जा रहा है, प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की धड़कने बढ़ने होने लगी हैं। मतदान व मतगणना के बीच मिले 11 दिनों में समर्थकों ने थकान उतार ली है। तरोताजा होकर एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतर गए हैं। जीत के लिए मंदिर में पहुंच पूजा-पाठ हो रहा है तो मस्जिदों में दुआ भी मांगी जा रही है। समर्थक बूथवार गुणा गणित कर रहे है। संभावित मतों को जोड़ कर जीत का दावा कर रहे हैं। गांवों में खेती का काम समाप्त हो गया है। किसान खाली हो गए हैं, खरीफ की तैयारियां शुरू कर दी है। दोपहर का समय चुनावी चर्चा में बीत रहा है। सुबह भोजन करने के बाद कयासबाजी का दौर शुरू हो जा रहा है। विधानसभा वार गणित लग रही है। रोजाना एक नया प्रत्याशी चुनाव में विजय दिला दी जाती है, दूसरे दिन नए फार्मूला से दूसरे को जीत मिल रही है। किसी स्थान पर जातीय समीकरण को रखकर निर्वाचित होने का दावा किया जा रहा है तो कहीं पर राष्ट्रवाद और हिदुओं के एकजुट होने का समीकरण बताया जा रहा है। अन्य प्रत्याशियों के भी संभावित मतों को आधार मान कर जीत-हार तय हो रही है।

..

सोशल मीडिया है गुलजार

मतदान के बाद से ही सोशल मीडिया गुलजार है। दिन नजदीक आने के साथ ही जीत-हार की कयासबाजी शुरू हो गई है। फेसबुक एक बड़े अखाड़े के रूप में तब्दील हो चुका है। जैसे ही एक पोस्ट आती है, समर्थकों की दलीलें गिरने लग जा रही है। कुछ तो एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाने में नहीं चूक रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी