बदल गया आयुष्मान भारत का कार्यक्रम

सिद्धार्थनगर : शासन ने आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ का संशोधित भेजा है। आयोजन पूर्व निर्धारित तिथि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 10:58 PM (IST)
बदल गया आयुष्मान भारत का कार्यक्रम
बदल गया आयुष्मान भारत का कार्यक्रम

सिद्धार्थनगर : शासन ने आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ का संशोधित भेजा है। आयोजन पूर्व निर्धारित तिथि 23 सितंबर को संपन्न होगा। झारखंड में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा। उसके बाद जिले में योजना का शुभारंभ किया जाएगा।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी संगीता ¨सह ने कहा है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में संशोधन किया जा रहा है। संशोधन के बाद जिले में तीन चरण में कार्यक्रम होगा। दिन में 11.30 से 12.30 तक प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, डीएम का संबोधन होगा। 12.30 से 1.45 बजे तक रांची झारखंड से प्रधानमंत्री संबोधन का सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसके बाद योजना का शुभारंभ व लाभार्थियों में गोल्डेन कार्ड का वितरण होगा।

chat bot
आपका साथी