शान व शौकत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी

मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर ईद ए मीलादुन्नबी को इस्लाम के अनुयायियों ने परंपरागत तरीके से जुलूस ए मोहम्मदी निकाली। नबी की याद में कसीदे पढ़ने के बाद मोहम्मद साहब के बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:51 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:51 PM (IST)
शान व शौकत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी
शान व शौकत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी

सिद्धार्थनगर: मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर ईद ए मीलादुन्नबी को इस्लाम के अनुयायियों ने परंपरागत तरीके से जुलूस ए मोहम्मदी निकाली। नबी की याद में कसीदे पढ़ने के बाद मोहम्मद साहब के बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। मस्जिदों और घरों को बिजली के रंग बिरंगे झालरों से सजाया गया। जगह जगह गेट बनाकर इस्लाम का प्रतीक चिह्न लगाया गया। घरों में इस्लाम का झंडा फहराया। जगह- जगह कसीदे पढ़ने के बाद मोहम्मद साहब के बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। मस्जिदों और घरों को बिजली के रंग बिरंगे झालरों से सजाया गया। जगह जगह गेट बनाकर इस्लाम का प्रतीक चिन्ह लगाया गया। लोगों ने घरों में इस्लाम व तिरंगा का झंडा फहराया। शहर की ईदगाह से लोग जुलूस की शक्ल में हाइडिल,सिद्धार्थ तिराहा, रेलवे स्टेशन रोड होते हुए बांसी बर्डपुर स्टैंड से होकर पुन: सिद्धार्थ तिराहे पर पहुंचा। युवा व बुजुर्ग त्योहार को लेकर काफी उत्साहित नजर आए।

इटवा: रात ही धार्मिक प्रोग्राम शुरू हो गए- जगह-जगह मीलाद का आयोजन हुआ। जिसमें पैगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद मुस्तफा की जिदगी पर भरपूर रोशनी डालते हुए उनकी शान में कसीदे पढ़े गए। सुबह में 12 रबी अव्वल का जश्न हर तरफ दिखाई दिया। नमाज जोहर के बाद सुन्नी जामा मस्जिद से जामिया फैजान-ए-रजा व सुन्नी जामा मस्जिद के तत्वावधान में जुलूस उलमा-ए-कराम की अगुवाई में निकला तो भीड़ उत्साह में डूब गई। नार-ए-तकबीर, नार-ए-रसालत, रसूल की आमद जैसे तमाम नारे लगाए गए। जुलूस बिस्कोहर रोड से बढ़नी, फिर बांसी और आखिर में डुमरियागंज मार्ग पर जुलूस आया। ब्लाक कार्यालय से होते हुआ जुलूस मस्जिद के पास जाकर समाप्त हुआ। मौलाना मोहम्मद आसिफ अल्वी, मौलाना उस्मान अलीमी, मौलाना मुहम्मद रईस, कारी खलीक नूरी, नूरानी शाह, बरकत अली, मो. कासिम, मो. मसऊद अहमद अल्वी, फारूक हसन, रिजवान अहमद, रफीक अहमद आदि शामिल हुए। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय की ओर से पार्टी कार्यालय तो बसपा के अरशद खुर्शीद की तरफ से बढ़नी मार्ग पर स्टाल लगाए गए।

रिजवान सिद्दीकी की ओर से चौराहे पर प्याऊ की व्यवस्था की गई थी। एसडीएम अनिल रस्तोगी, प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय,गोल्हौरा प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव, मिश्रौलिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार पाण्डेय आदि मुस्तैद दिखे।

डुमरियागंज : ईद - ए - मीलादुन्नबी के मौके पर सोमवार की रात में ही इलाके की मस्जिद व मदरसे रोशनी में नहा उठे। जगह-जगह मीलाद का आयोजन हुआ, जिसमें पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जीवन पर रोशनी डाली गई। ईंदगाह से जुलूस चौराहा से इस्लाम व मुहम्मद साहब की शान में गगन भेदी नारे लगाते हुए डुमरियागंज की ओर रवाना हुआ। तिलगड़िया, सिकहरा, जबजौवा, हल्लौर, भटगवां, बसडिलिया से बैदौला चौराहा पहुंचा। जुलूस मोहम्मदी के अध्यक्ष मौलाना मकसूद अकरम शामिल रहे।

ब्लाक के सामने सपा नेता चिकू यादव ने स्टाल लगाया। पूर्व जिपं अध्यक्ष गरीब दास गौतम, अफसर रिजवी, अवधेश सिंह, वजीर हसन, रघुनंदन पाण्डेय, पप्पू मलिक, अजय गुप्ता, कैश आदि मुख्य रहे।

स्टेट बैंक के सामने स्थित मस्जिद के पास पूर्व मंत्री कमाल यूसुफ मलिक की ओर से स्टाल लगा था। पुलिस बूथ के बगल में बसपा की सैयदा खातून का भी स्टाल लगा। कांग्रेसी नेता सच्चिदानंद पांडेय भी अपने स्टाल से अकीदतमंदों का स्वागत किया। जुलूस में टोपियों, पगड़ी व साफे की त्योहार के दिन भी जमकर बिक्री हुई। टोपियां जहां 20 से 50 रुपया में बिकीं, वहीं पगड़ी व साफे का रेट 100 से 150 रुपये रहा। एसडीएम त्रिभुवन, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि, इंस्पेक्टर शैलेश सिंह की अगुवाई में पुलिस फोर्स मुस्तैद नजर आई।

बर्डपुर: बर्डपुर बाजार, पल्टा देवी मार्ग, बुद्ध चौक से होते हुए जामा मस्जिद पर आकर बड़ी व पुरानी मस्जिद पर समाप्त हुई।एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे, धर्मेन्द्र यादव, रशीद खान, जावेद आलम, अजहर, अफरोज, सद्दाम, राशिद खान, गयासुद्दीन, नसरुद्दीन, जुनेद, असफाक, इस्तियाक, मकसूद, जाहिर खान, उस्मान, सिराजुद्दीन, सुहेल खान, इलियास, नन्हे आदि उपस्थित रहे।

शोहरतगढ़: जुलूस रमजान गली, नीबी दोहनी, पुलिस पीकेट, गड़ाकुल से माल गोदाम होते हुए पुन: जामा मस्जिद पर समाप्त हो गया। जुलूस में आगे घोड़े चल रहे थे। मौलाना रजिउल्लाह,नवाब खान, मोहम्मद शकील खां, अलताफ हुसैन, वकार मोईज खान, अरमान अंसारी, सैफ फारूकी, सैफ आलम, मो शहजाद, जिशान रगरेज फरहान, इजहार हुसैन निशार चौधरी मोहम्मद आमिर, अफसर अंसारी, मोहम्मद अशरफ अंसारी,नियाज आदि मौजूद रहे।

बढ़नी : कस्बे में मोहम्मद साहब के पैदाइश के अवसर पर कस्बे में जुलूस निकाला गया। वार्ड सात से बैंक रोड, गोला बाजार, डाक घर रोड , स्टेशन रोड, माल गोदाम तिराहे से बस स्टाफ, भट्टा मोहल्ला होते हुए मस्जिद पर संपन्न हुआ। प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में जुलूस में शामिल इस्लाम के अनुयायियों को स्टाल लगाकर फल व लंच पैकेट वितरित किया। रमजान अली, सचिन गुप्ता, अरविद गुप्ता, वरुण सिंह, विपिन पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी