घरों में पढ़ी नमाज, बिना गले मिले दी मुबारकबाद

लॉकडाउन के कारण ईदुल फितर के दिन ईदगाहों व मस्जिदों में सन्नाटा पसरा रहा। ईद की विशेष नमाज घरों में पढ़ी गई। बिना गले मिले लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। डीएम व एसपी क्षेत्र का भ्रमण कर हकीकत देखी। जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश भी दिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 09:16 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 09:16 PM (IST)
घरों में पढ़ी नमाज, बिना गले मिले दी मुबारकबाद
घरों में पढ़ी नमाज, बिना गले मिले दी मुबारकबाद

सिद्धार्थनगर : लॉकडाउन के कारण ईदुल फितर के दिन ईदगाहों व मस्जिदों में सन्नाटा पसरा रहा। ईद की विशेष नमाज घरों में पढ़ी गई। बिना गले मिले लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। डीएम व एसपी क्षेत्र का भ्रमण कर हकीकत देखी। जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश भी दिए।

कोरोना के चलते इस साल जनपद में ईद पर चहल-पहल नहीं दिखी। लोगों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में नमाज पढ़ी और देश में खुशहाली व कोरोना वायरस से निजात के लिए अल्लाह से दुआ की।

डुमरियागंज संवाददाता के अनुसार बाजार बंद रहने के कारण रौनक फीकी रही। निर्धारित समय पर लोगों ने शारीरिक दूरी बना कर घरों में नमाज अदा की। एसडीएम त्रिभुवन, सीओ महेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक के डी सिंह मय फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में लगे दिखाई दिए।

इटवा संवाददाता के अनुसार कहीं भी सामूहिक कार्यक्रम नहीं हुए। नमाज के बाद लोगों ने बिना एक-दूसरे के गले मिले, त्योहार की मुबारकबाद दी। धार्मिक गुरुओं में मौलाना रईस अहमद, मौलाना इब्राहीम, मौलाना शब्बीर अहमद ने मुसलमानों को ईद त्योहार की मुबारकबाद देते हुए इस दिन की अहमियत के बारे में बताया। एसडीएम विकास कश्यप, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी, इंस्पेक्टर सत्येन्द्र कुंवर आदि ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। बांसी संवाददाता के मुताबिक नपाध्यक्ष मोहम्मद इद्रीस पटवारी व पूर्व नपाध्यक्ष चमन आरा राइनी परिवार के साथ घर पर ही ईद की नमाज पढ़ी। घर में रहकर लोगों को फोन पर ही ईद की मुबारकबाद दी।

शोहरतगढ़ कार्यालय के अनुसार ईद पर कुछ नौजवानों ने यूट्यूब के माध्यम से नमाज पढ़ी। जामा मस्जिद के मौलाना आरिफ रजीउल्ला ने कहा कि लोगों ने घर में नमाज पढ़ी और कोरोना महामारी के समूल नाश के लिए परवरदिगार से दुआ की गई। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार व सीओ सुनील कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राम आशीष यादव भ्रमण करते दिखे।

chat bot
आपका साथी