इस बार आधी से कम हो गई दुर्गा प्रतिमाएं

23 एसडीआर-6 सबहेड- 2019 में स्थापित हुई थी1261 सार्वजनिक दुर्गा प्रतिमा - नवरात्र के छठें दिन तक मिली 434 समिति को अनुमति - कोरोना गाइडलाइन का सभी समितियों को करना है पालन जागरण संवाददाता

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 04:34 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 04:34 PM (IST)
इस बार आधी से कम हो गई दुर्गा प्रतिमाएं
इस बार आधी से कम हो गई दुर्गा प्रतिमाएं

सिद्धार्थनगर : कोरोना संक्रमण के कारण इस बार सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं की संख्या में खासी कमी आई है। 2019 में कुल 1261 प्रतिमाएं स्थापित हुई थीं। जबकि इस वर्ष नवरात्र के छठवें दिन तक प्रशासन ने कुल 434 दुर्गा पूजा समितियों को प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति प्रदान की है। सातवें दिन तक अनुमति प्रदान की जाएगी। यह संख्या 500 तक पहुंचने का अनुमान है। कोविड-19 बचाव को देखते हुए कड़े नियम व कानून बनाए गए हैं। पंडाल में सीसीटीवी लगाने के साथ कोरोना हेल्पडेस्क भी बनाने के लिए कहा गया है। दर्शनार्थियों की थर्मल स्कैनिंग भी की जाएगी। 2019 में सर्वाधिक 310 प्रतिमा सीओ सर्किल बांसी में स्थापित हुई थी। सबसे कम सदर क्षेत्र में 196 थी।

शासन ने सार्वजनिक दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने के लिए गाइड लाइन जारी की है। इस बार रोड पर पंडाल नहीं लगाए जाएंगे। मूर्ति की ऊंचाई पांच फुट निर्धारित की गई है। मंदिर परिसर व घर के सामने प्रतिमा रखने की अनुमति प्रदान की गई है। कोरोना संक्रमण से बचाव को देखते हुए पंडाल में शारीरिक दूरी के नियम का पालन कराया जाएगा। जुलूस व शोभायात्रा पर रोक लगाई गई है।

..

2019 में क्षेत्रवार स्थापित प्रतिमाएं

क्षेत्र संख्या

सदर 196

शोहरतगढ़ 252

बांसी 310

इटवा 198

डुमरियागंज 305

..

दुर्गापूजा के लिए शासन की ओर से गाइडलाइन जारी हुआ है। नियमों के दायरे में आने वाले समितियों को ही अनुमति प्रदान की गई है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पंडाल में भीड़ नहीं एकत्र होने दी जाएगी। नियम का अनुपालन कराने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है।

राम अभिलाष त्रिपाठी, एसपी

chat bot
आपका साथी