छेड़खानी के बाद पिटाई के मामले में तीन गिरफ्तार

सिलाई कढ़ाई सीखने जा रही एक लड़की के साथ छेड़खानी व मारपीट के मामले में तीन नामजद आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अज्ञात की तलाश में लगी है। मंगलवार की शाम घर से बाहर निकली किशोरी के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने छेड़खानी की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:01 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:01 PM (IST)
छेड़खानी के बाद पिटाई के मामले में तीन गिरफ्तार
छेड़खानी के बाद पिटाई के मामले में तीन गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर : सिलाई कढ़ाई सीखने जा रही एक लड़की के साथ छेड़खानी व मारपीट के मामले में तीन नामजद आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अज्ञात की तलाश में लगी है। मंगलवार की शाम घर से बाहर निकली किशोरी के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने छेड़खानी की। लड़की के शोर मचाने पर जुटती भीड़ देख फरार हो गए। घर पहुंचकर लड़की ने घटना घर वालों को बताई तो वे उलाहना लेकर आरोपितों के घर गए। जहां लोगों ने उन्हें लाठी डंडों से पीटा। देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आरोपित अशरफ, रैय्यान, इबरार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अंजनी राय ने बताया कि विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन नामजद को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अज्ञात की खोजबीन की जा रही है। 19 शीशी शराब के साथ एक गिरफ्तार पथरा : क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरवा निवासी एक व्यक्ति को थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने चेकिग के दौरान 19 शीशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम राम सुमेर पुत्र राम भवन है। 121 वाहनों का चालान

सिद्धार्थनगर: पुलिस ने बुधवार को वाहन चेकिग अभियान चलाया। 121 वाहनों का चालान किया गया। शमनशुल्क के तौर पर 140000रुपये की वसूली की गई। एएसपी ने बताया कि जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा।

......

चाकू के साथ तीन गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर: मोहना पुलिस ने चाकू के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के नाम फिरोज, मनीष और मेराज निवासी ककरहवा है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे, उपनिरीक्षक शिवनरायण सिंह, दिनेश त्रिपाठी, राजेश यादव शामिल हैं। बिजली गिरने से वृद्ध की मौत : ढेबरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठेला जनूबी में बुधवार की दोपहर में आकाशीय बिजली गिरने से भोजवारी ग्रांट के निवासी बाढू यादव की हार्ट अटैक हो गई। मौके पर उन्होंने दम तोड़ दिया। वह सिकरी नाले पर खेत देखने गए हुए थे। इसी बीच अचानक आसमान में तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकी। वह डर गए और हार्ट अटैक आ गया। कुछ देर बाद ही थोड़ी दूरी पर कठेला जनूबी में चौधरी बिक्री फिल्ड की चिमनी के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी। चिमनी क्षतिग्रस्त हो गई।

chat bot
आपका साथी