डीएम ने किया एफसीआइ के गोदाम का निरीक्षण

जिलाधिकारी दीपक मीणा व पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी ने शुक्रवार को एफसीआई गोदाम युसुफपुर का निरीक्षण किया। गेहूं खरीद व भंडारण के संबंध में जानकारी ली। गोदाम पर लगी ट्रकों की लाइन को देख नाराजगी जताई। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी करने के लिए निर्देशित किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 10:58 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 10:58 PM (IST)
डीएम ने किया एफसीआइ के गोदाम का निरीक्षण
डीएम ने किया एफसीआइ के गोदाम का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर : जिलाधिकारी दीपक मीणा व पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी ने शुक्रवार को एफसीआई गोदाम युसुफपुर का निरीक्षण किया। गेहूं खरीद व भंडारण के संबंध में जानकारी ली। गोदाम पर लगी ट्रकों की लाइन को देख नाराजगी जताई। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी करने के लिए निर्देशित किया।

डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण का दूसरा चरण तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बेवजह भीड़ नहीं लगाई जाए। कोविड-19 के नियमों का पालन कराना अनिवार्य है। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। मास्क नहीं लगाने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। इसको ध्यान में रखते हुए गोदाम में ट्रक से गेहूं का भंडारण कराया जाए। भंडारण निर्धारित मानक के अनुसार किया जाए। एसडीएम सदर विकास कश्यप, सीओ सदर राणा महेंद्र प्रताप सिंह, एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे आदि मौजूद रहे। मास्क न लगाने पर 104 का चालान

सिद्धार्थनगर: पुलिस ने गुरुवार को कोविड 19 नियमों के पालन सुनिश्चित कराने के लिए जांच अभियान चलाया। मास्क न लगाने पर 104 लोगों का चालन किया। शमन शुल्क के तौर पर 41200 रुपये की वसूली की।

180 शीशी नेपाली शराब बरामद

सिद्धार्थनगर: एसएसबी व ढेबरूआ पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को 180 शीशी नेपाली शराब के साथ सेमतहवा के पास से पकड़ा। आरोपित का नाम कमाल अहमद निवासी रेड़वरिया थाना ढेबरूआ है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक शिवदास गौतम,एसएसबी के उपनिरीक्षक सुरेश कुमार वरुण शामिल रहे। शराब के साथ तीन गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर : खेसरहा पुलिस ने गुरुवार की देर शाम 225 शीशी अवैध शराब के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित एक आल्टो कार में इसे लेकर जा रहे थे कि कड़जा के पास पुलिस टीम ने पकड़ लिया। आरोपितों के नाम राज कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार गौतम, निवासी कटसरया खुर्द व मोहम्मद नसीम निवासी अशोक नगर थाना बांसी है। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौंड ने बताया कि तीनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। नौ वाहन सीज, 130 का चालान

सिद्धार्थनगर: पुलिस ने शुक्रवार को वाहनों की चेकिग अभियान चलाया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में 923 वाहनों को चेक किया गया। बिना कागज के वाहन चलाने पाए गए नौ वाहन को सीज कर दिया। 130 का चालान किया गया। एक लाख 16300 रुपये शमन शुल्क की वसूली की गई।

chat bot
आपका साथी