राज्यपाल व डिप्टी सीएम ने देखा बौद्ध स्तूप

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को कपिलवस्तु स्तूप का पूजन किया। परिक्रमा की गई। बौद्ध धर्म के दर्शन व इतिहास को जाना। राज्यपाल ने शाक्य वंश के इतिहास के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। गौतम बुद्ध के जन्म से लेकर बाल्यकाल की जानकारी ली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 11:25 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 11:25 PM (IST)
राज्यपाल व डिप्टी सीएम ने देखा बौद्ध स्तूप
राज्यपाल व डिप्टी सीएम ने देखा बौद्ध स्तूप

सिद्धार्थनगर : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को कपिलवस्तु स्तूप का पूजन किया। परिक्रमा की गई। बौद्ध धर्म के दर्शन व इतिहास को जाना।

राज्यपाल ने शाक्य वंश के इतिहास के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। गौतम बुद्ध के जन्म से लेकर बाल्यकाल की जानकारी ली। बौद्ध भिक्षुओं से पंचशील की जानकारी ली। प्रत्येक शब्दों के अर्थ को समझा। कहा कि बौद्ध धर्म के पंचशील में पूरा सार निहित है। विश्व को शांति का संदेश देने वाले गौतम बुद्ध का बाल्यकाल यहां गुजरा। यह धरती धन्य है। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह राष्ट्रीय धरोहर है। इसे संरक्षित रखने का प्रयास किया जाएगा। पर्यटक यहां पहुंचे, इससे संबंधित कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सतीश द्विवेदी, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, शोहरतगढ़ अमर सिंह चौधरी के साथ अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी