हर गांव-गली का हो रहा विकास: विधायक

गांवों के विकास हेतु सड़कों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। जिसके लिए योगी सरकार दिन रात कार्य कर रही है। हमारी सरकार में जितनी सड़कें बनी आजतक कभी नहीं बनी। उक्त बातें विधायक आरपीसिंह ने व्यक्त किए।कहा कृषि कानून किसानों के हित के लिए बने हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 10:59 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 10:59 PM (IST)
हर गांव-गली का हो रहा विकास: विधायक
हर गांव-गली का हो रहा विकास: विधायक

सिद्धार्थनगर : गांवों के विकास हेतु सड़कों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। जिसके लिए योगी सरकार दिन रात कार्य कर रही है। हमारी सरकार में जितनी सड़कें बनी आजतक कभी नहीं बनी। उक्त बातें विधायक आरपीसिंह ने व्यक्त किए।कहा कृषि कानून किसानों के हित के लिए बने हैं। विपक्षी भोलेभाले किसानों को बरगला रहे हैं। किसानों को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए।

बिलवट गांव में सीसी सड़क का उन्होंने सोमवार लोकार्पण किया। गांव में शिवमंदिर से विश्वामित्र त्रिपाठी के घर तक 28 लाख की लागत से 315 मीटर लंबी नवनिर्मित सीसी सड़क को उन्होंने ग्रामीणों को समर्पित किया। कहा गांवों के विकास में सड़कों की महती भूमिका होती है। अब ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को मंदिर तक तथा अयंत्र आने जाने में सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार गांवों के उत्थान के लिए के लगातार प्रयासरत है। भाजपा सरकार में पात्रों को योजनाओं का लाभ सीधे मिलने लगा है। अब बिचौलियों की यहां नही चलती। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, उदय शंकर लाल श्रीवास्तव, सतीश त्रिपाठी, उदयपाल वर्मा, सुगंध अग्रहरि, अवधेश चौधरी, विवेक सिंह, राजेंद्र यादव, अनिल तिवारी, परमात्मा, वीरू, राजाराम, दिवाकर, झब्बू लाला आदि मौजूद रहे। सख्ती का दिखा असर, अधिकांश दुकानें रहीं बंद

सिद्धार्थनगर : सोमवार को इटवा कस्बे में साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित है। अभी तक यह बंदी बेअसर रहती थी। इधर प्रशासन ने सख्ती दिखाई तो फिर इसका प्रभाव भी दिखा। अधिकांश दुकानें बंद रहीं।

बंदी को लेकर व्यापारी वर्ग भी असमंजस की स्थिति में था। बंदी रखने व दुकानें खोले रखने को लेकर आपस में सहमति नहीं बन पा रही है। शुरूआत में कुछ दुकानें बंद होने लगी थीं, मगर जब अधिकतर दुकानदार इसका पालन करते नहीं दिखाई दिए, तो सभी लोगों ने दुकानों को खोलना शुरू कर दिया। इधर जिलाधिकारी के निर्देश के बाद प्रशासन ने सख्ती बरती। पिछले सोमवार को माइक से सार्वजनिक रूप से इसकी सूचना जारी की गई, कि साप्ताहिक बंदी के दिन, सभी दुकानें बंद रहेंगी। जिस किसी की दुकानें खुली मिलीं, उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। परिणाम यह रहा कि आज बंदी काफी असरदार रही। अधिकांश दुकानें बंद मिलीं। केवल चाय, भोजन के होटल व मेडिकल से संबंधित प्रतिष्ठान खुले रहे। दो-चार दुकानें यदि खुली भी रहीं, तो उनके आधे से ज्यादा शटर डाउन रहे।

प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर एलाउंस कराया गया था, जिस असर दिखाई दिया। आगे भी साप्ताहिक के दिन शत-प्रतिशत दुकानें बंद रहेंगी। शिक्षकों ने ओम प्रकाश शर्मा को दी श्रद्धांजलि

सिद्धार्थनगर : नगर स्थित सिंहेश्वरी इंटर कालेज के प्रांगण में सोमवार को उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा को शिक्षकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष राम विलास यादव ने उनके संपूर्ण जीवन चरित्र व शिक्षकों के लिए किए गए उनके संघर्षों

की यादों को भी साझा किया। कार्यक्रम में कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह सहित माशिसं के जिला मंत्री हृदय नारायण मिश्र, रामविलास राय, कैप्टन नीरज श्रीवास्तव, अशोक मिश्रा, डा. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, विभा चतुर्वेदी, ढुनमुन द्विवेदी, गणेश त्रिपाठी, कमलेश कुमार सिंह, चंद्रभान पहलवान, सच्चिदानंद शुक्ल, राजेश शर्मा, योगेन्द्र पाण्डेय,राम सेवक साहनी, रमेश सिंह, आशीष श्रीवास्तव, संतराम चौरसिया, शैलेंद्र शर्मा, बैजनाथ चौरसिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी