अधूरी सड़क पर टोल टैक्स लेने के खिलाफ प्रदर्शन

सोमवार को क्षेत्रीय लोगों ने गोल्हौरा के पास नेशनल हाईवे पर बने टोल प्लाजा के पास धरना-प्रदर्शन किया। अधूरी सड़क पर क्षेत्रवासियों से टोल टैक्स लेने का विरोध किया। एसडीएम शिवमूर्ति सिंह सीओ प्रदीप कुमार यादव एसओ आरबी सिंह के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 12:16 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 12:16 AM (IST)
अधूरी सड़क पर टोल टैक्स लेने के खिलाफ प्रदर्शन
अधूरी सड़क पर टोल टैक्स लेने के खिलाफ प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर : सोमवार को क्षेत्रीय लोगों ने गोल्हौरा के पास नेशनल हाईवे पर बने टोल प्लाजा के पास धरना-प्रदर्शन किया। अधूरी सड़क पर क्षेत्रवासियों से टोल टैक्स लेने का विरोध किया। एसडीएम शिवमूर्ति सिंह, सीओ प्रदीप कुमार यादव, एसओ आरबी सिंह के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा गया।

इस मुद्दे को लेकर शोहरतगढ़ विधायक अमर सिंह चौधरी ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा था। सीएम ने समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है। दूसरे दिन ग्रामीणों ने सुबह दस बजे भाजपा नेता सूर्य प्रकाश पांडेय, तुलसियापुर निवासी अनिल अग्रहरि और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चन्दन पांडेय के नेतृत्व धरना प्रारंभ कर दिया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने कहा कि टोल प्लाजा पर अनुचित तथा नियम विरुद्ध वसूली की जा रही है। जिससे क्षेत्रवासी बहुत निराश व परेशान हैं। सैकड़ों गांव की जनता का मुख्य बाजार शोहरतगढ़ व अन्य सरकारी कार्यों तथा जीवन- यापन हेतु आवागमन के लिए लोग इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों से प्रतिदिन टैक्स का भुगतान करना न ही संभव है और न ही न्यायसंगत है। मार्ग का निर्माण अभी अधूरा है, मात्र बढ़नी से गौहनियां कटया तक ही मार्ग पूर्ण है, शेष जिला मुख्यालय तक की सड़क अभी पुरानी ही है। बावजूद टैक्स वसूला जा रहा है। जिससे क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश है। सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है। मामले को दबाने तथा शांत कराने हेतु कुछ लोगों को पास निर्गत किया गया है, लेकिन उसके बावजूद भी फास्ट- टैग द्वारा धनराशि काट ली जा रही है। यह क्षेत्रवासियों के साथ छलावा है। समस्या को जिला प्रशासन को भी लिखित रूप में अवगत कराया जा चुका है।पर्याप्त समय के बीत जाने के बाद भी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया। जिससे हम क्षेत्रवासी आहत हैं और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लोकतंत्र में सुनवाई के सभी अधिकार ही समाप्त हो चुके हैं। मजबूरन क्षुब्ध होकर हम क्षेत्रवासियों को आंदोलन का मार्ग अपनाना पड़ा है। इस दौरान दुर्गावती, वकार मोईज खान, मो. शह•ाद सिद्दीकी, हैदरअली चौधरी, इरशाद खान, अफरोज आलम, विक्की सिंह, श्यामजी, अशोक, आ•ाद, जमाल चौधरी, धर्मेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी