राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा दीनदयाल का सिद्धांत

भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए। चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ उनके जीवन-आदर्शों पर बृहद रूप से प्रकाश डाला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 12:25 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 12:25 AM (IST)
राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा दीनदयाल का सिद्धांत
राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा दीनदयाल का सिद्धांत

सिद्धार्थनगर : भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए। चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ उनके जीवन-आदर्शों पर बृहद रूप से प्रकाश डाला।

इटवा स्थित भाजपा कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार व सिद्धांत राष्ट्र सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। सादगी के प्रतीक उपाध्याय जी का जीवन समाज को एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत, जनकल्याण प्रति समर्पित रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत सात वर्षों से पंडित दीनदयाल की 'अन्त्योदय' की गरीब कल्याण नीति को आगे बढ़ा रहे हैं। इस नीति के तहत सरकार गरीबों के घरों में गैस का चूल्हा, बिजली, शौचालय, घर, स्वास्थ्य सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करा रही है। देश के विकास और देश की राजनीति, विशेषकर गरीब कल्याण के प्रति दीन दयाल के योगदान को हमेशा याद किए जाएगा।

जिला मंत्री कृष्णा मिश्र, मण्डल अध्यक्ष दीपनारायण त्रिपाठी, रामशब्द उपाध्याय, विकास जायसवाल, राम निवास उपाध्याय, लवकुश शुक्ल, पप्पू बीडीसी, अंकित सोनी, ज्ञानेंद्र सिंह, गिरधर चतुर्वेदी, द्वारपाल चौरसिया, गुड्डू यादव आदि उपस्थित रहे।

बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत बिस्कोहर में जिलामंत्री अजय गुप्ता की अगुवाई में जयंती कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, आदर्शों व सिद्धांतों पर प्रकाश डाला गया। जिलामंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने सदैव एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। उनके उन्हीं के विचारों को भाजपा सरकार आगे बढ़ा रही है। तोलन गुप्ता, लाल जायसवाल, विद्या प्रकाश मौर्य, कन्हैया, वरुण, मनोज यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी