पांच बेसहारा पशुओं की गोशाला में मौत, 11 गंभीर

नौगढ़ तहसील के महरिया पशु गो आश्रय केंद्र में पांच बेसहारा पशुओं की मौत हो गई है। 11 की स्थिति गंभीर है। इन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। गुरुवार को कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 10:57 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:11 AM (IST)
पांच बेसहारा पशुओं की गोशाला में मौत, 11 गंभीर
पांच बेसहारा पशुओं की गोशाला में मौत, 11 गंभीर

सिद्धार्थनगर : नौगढ़ तहसील के महरिया पशु गो आश्रय केंद्र में पांच बेसहारा पशुओं की मौत हो गई है। 11 की स्थिति गंभीर है। इन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। गुरुवार को कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया। जैसे ही प्रशासन को इसकी जानकारी मिली, आनन-फानन में उप जिलाधिकारी सदर व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) के साथ स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंच गई। बीमार पशुओं का इलाज शुरू किया।

महरिया गोशाला में 355 बेसहारा पशु है। मृत पशुओं के शव इधर-उधर पड़े हैं। इन्हें उठाने वाला कोई नहीं था। अधिकांश को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने पशुओं में गला घोंटू बीमारी फैलने की आशंका जताया है। आरोप लगाया है कि चारा व पानी की भी सुचारु व्यवस्था नहीं है। बारिश के पानी में पशु भींगते रहते हैं। वहीं पशुपालन विभाग ने दावा किया कि वह सभी बेसहारा पशुओं का टीकाकरण कर चुका है। इनके स्वास्थ्य की नियमित जांच की जाती है। स्वास्थ्य टीम में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नौगढ़ डॉ. सीएल वर्मा, उसका बाजार डॉ. अखिलेश कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण प्रजापति, ग्राम सचिव प्रदीप कुमार राजपूत आदि शामिल रहे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) डॉ. ज्ञानप्रकाश गोशाला का निरीक्षण किया गया है। पशुओं की स्वाभाविक मौत होती रहती है। कुछ पशु को सांस लेने में परेशानी की बीमारी के लक्षण मिले हैं। यह गला घोंटू रोग की तरह नहीं पाए गए हैं। मौसम के बदलाव के समय कई पशुओं को यह परेशानी होती है। सभी का टीकाकरण कराया गया है। नियमित जांच कराई जाती है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि

बाहर घूम रहे कुछ बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गो आश्रय में रखा गया। इनमें कई को चोट लगी हुई थी। कुछ की आयु अधिक हो गई है। इन्हीं में पांच की मौत हो गई है। अस्वस्थ पशुओं के इलाज के लिए चिकित्सकों की टीम को मौके पर भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी