पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मंत्री दिनेश सिंह

पूर्व मंत्री दिनेश सिंह के दसवीं पुण्यतिथि पर सोमवार को दिनेशनगर में बने स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा हुई। उनके व्यक्तित्व व कराए विकास कार्यो को लोगों ने याद किया। प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित किया। दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 11:07 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 11:07 PM (IST)
पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मंत्री दिनेश सिंह
पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मंत्री दिनेश सिंह

सिद्धार्थनगर : पूर्व मंत्री दिनेश सिंह के दसवीं पुण्यतिथि पर सोमवार को दिनेशनगर में बने स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा हुई। उनके व्यक्तित्व व कराए विकास कार्यो को लोगों ने याद किया। प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित किया। दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि दिनेश सिंह अपने संघर्षों के बल पर जमीन से उठे थे। प्रदेश के राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। क्षेत्र की जरूरतों को जाना और समझा। पुल व पुलिया, पानी, सड़क, बिजली से क्षेत्र को आच्छादित किया। वह विकास पुरुष रहे। निधन के 11 वर्ष बीत गए हैं, लेकिन अब भी जिले को उनकी कमी महसूस होती है। पूर्व ब्लाक प्रमुख उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि मेरे पिता गरीबों, मजलूमों, शोषितों व वंचितों के मसीहा रहे। वह अपने क्षेत्र व अपने लोगों से बेहद करीब थे। जनता की समस्या का त्वरित निस्तारण कराने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। विकास व जनता के सम्मान की जब भी बात की जाएगी। लोग उन्हें याद करेंगे। सपा सरकार में सैफई व रामपुर के बाद सर्वाधिक धन शोहरतगढ़ विधानसभा में आया था। जहां पैदल जाने का रास्ता नहीं था वहां आज चार पहिया व बड़े वाहन फर्राटा भर रहे हैं। नदियों पर पुल का निर्माण हो गया है। पूर्व राज्य सभा सदस्य आलोक तिवारी, पूर्व विधायक लालमुन्नी सिंह, डा. जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सपा अजय चौधरी, सईद भ्रमर, वीरेंद्र तिवारी, मुरली मिश्र, हरि नारायन यादव, इंद्रासना त्रिपाठी, अनूप यादव, चंद्रमणि यादव, इदरीश पटवारी, कमाल खान, इंद्रजीत, गुड्डू सिंह, रमजान, शैलेश प्रताप सिंह, इब्राहिम, तौलेश्वर निषाद अंकित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी