डांडिया और गरबा उत्सव में झूमीं सखियां

बुधवार की देर शाम शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में डांडिया और गरबा उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सखियां और शिक्षिकाओं ने जय माता दी का जयघोष करते हुए उत्साहपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत की। नृत्य पर बच्चे भी थिरकने को मजबूर हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:59 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 10:59 PM (IST)
डांडिया और गरबा उत्सव में झूमीं सखियां
डांडिया और गरबा उत्सव में झूमीं सखियां

सिद्धार्थनगर: बुधवार की देर शाम शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में डांडिया और गरबा उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सखियां और शिक्षिकाओं ने जय माता दी का जयघोष करते हुए उत्साहपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत की। नृत्य पर बच्चे भी थिरकने को मजबूर हो गए।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) ज्योति चौधरी और महिला एसओ मंजू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। सीजेएम ज्योति चौधरी ने कहा कि नवरात्र पर डांडिया कार्यक्रम बहुत ही रोमांचित लगता है। जीव की उत्पति करने वाली आदि शक्ति मां जगदंबा का स्वरूप गरबा माना जाता है और उनकी पूजा-आराधना के साथ ही चारों-ओर घूम-घूम कर मां को प्रसन्न किया जाता है। महिला एसओ मंजू सिंह ने कार्यक्रम का सराहा। संचालन पापिया चक्रवर्ती और शाकिर अली ने किया। प्रधानाचार्य वैभव ने सभी का आभार व्यक्त धन्यवाद ज्ञापित किया।

chat bot
आपका साथी