चोर ने उड़ाई दूल्हे की चेन व नोटों की माला

रविवार की रात अज्ञात चोर ने बरात लेकर आए दूल्हे के गले से सोने की चेन और नोटों के माले के रूप में पहना आठ हजार रुपया उड़ा लिया। बरातियों ने चोर का पीछा भी कियालेकिन पकड़ने में सफलता नहीं मिली। चोरी की घटना से आहत बराती बिना लड़की के विदाई के लौट रहे थे किसी तरह मान मनौव्वल के बाद लड़की की विदाई हो सकी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 10:12 PM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 10:12 PM (IST)
चोर ने उड़ाई दूल्हे की चेन व नोटों की माला
चोर ने उड़ाई दूल्हे की चेन व नोटों की माला

सिद्धार्थनगर: रविवार की रात अज्ञात चोर ने बरात लेकर आए दूल्हे के गले से सोने की चेन और नोटों के माले के रूप में पहना आठ हजार रुपया उड़ा लिया। बरातियों ने चोर का पीछा भी किया,लेकिन पकड़ने में सफलता नहीं मिली। चोरी की घटना से आहत बराती बिना लड़की के विदाई के लौट रहे थे किसी तरह मान मनौव्वल के बाद लड़की की विदाई हो सकी।

इटवा थानाक्षेत्र के परसिया गांव निवासी रामशंकर प्रजापति के बेटे की शादी रविवार रेहरा उर्फ भैंसाहीं निवासी वंशराज की पुत्री लक्ष्मी से थी। रात दस बजे गांव में बराती पहुंचे तो साढ़े ग्यारह बजे अगुआनी की रस्म के लिए बरातियों को बुलाया गया। दूल्हे के कार के आगे पीछे नाचते बराती लड़की के घर जा रहे थे। दूल्हा मंगेश की कार का शीशा खुला हुआ था। खुले शीशे का लाभ उठाते हुए किसी चोर ने दूल्हे के गले से सोने की चेन और नोटों की माला झटक लिया। दूल्हे के शोर मचाने पर बरातियों ने चोर का कुछ दूर पीछा भी किया। चोर हत्थे नहीं चढ़ सका। चोरी की सूचना डायल हंड्रेड को दी गई। पुलिस जानकारी लेकर वापस हो गई। चोरी की घटना से आहत हो बराती बिना लड़की की विदाई के वापस जाने पर अड़ गए। काफी देर तक मान मनौव्वल के बाद सोमवार लड़की की विदाई हो सकी। वहीं भगवतपुर गांव में दो दिन पहले आधा दर्जन बरातियों के मोबाइल फोन चोरी हो गए। लोगों की मौजूदगी में हुई दोनों चोरी की घटनाएं लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी