सर्विलांस टीम ने पकड़ी 2.21 लाख नकदी

चिल्हिया थाना के कंदवा बाजार में बुधवार की रात करीब दस बजे स्टेटिक सर्विलांस टीम ने बाइक चालक के पास से दो लाख 21 हजार 800 सौ नकदी बरामद की है। पकड़े गए व्यक्ति का नाम थाना शोहरतगढ़ के ग्राम बोहली निवासी राजीव कुमार शुक्ला है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 10:57 PM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 06:28 AM (IST)
सर्विलांस टीम ने पकड़ी 2.21 लाख नकदी
सर्विलांस टीम ने पकड़ी 2.21 लाख नकदी

सिद्धार्थनगर : चिल्हिया थाना के कंदवा बाजार में बुधवार की रात करीब दस बजे स्टेटिक सर्विलांस टीम ने बाइक चालक के पास से दो लाख 21 हजार 800 सौ नकदी बरामद की है। पकड़े गए व्यक्ति का नाम थाना शोहरतगढ़ के ग्राम बोहली निवासी राजीव कुमार शुक्ला है।

स्टेटिक सर्विलांस व पुलिस की संयुक्त टीम कंदवा चौराहे पर रुटीन चेकिग कर रही थी। इसी दौरान नौगढ़ की ओर से आती हुई बाइक को रोक कर चेक किया। टीम ने पूछताछ किया और नकदी के संबंध में कागजात मांगे, लेकिन वह मौजूद नहीं था। बरामद करने वाली टीम में फ्लाइंग स्क्वायड मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, एसओ चिल्हिया रामेश्वर यादव, एसआइ रामदरश यादव, विनय कुमार पांडेय, आरक्षी वसीम अंसारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी