352 की रिपोर्ट निगेटिव, महिला मिली पॉजिटिव

बीआरडी मेडिकल कालेज से गुरुवार को 353 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें 352 की जांच रिपोर्ट निगेटिव है। बांसी कस्बे के नरकटहा मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे होम क्वारंटाइन कराया था। आशा कार्यकर्ता ने रुटीन जांच की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:04 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 10:04 PM (IST)
352 की रिपोर्ट निगेटिव, महिला मिली पॉजिटिव
352 की रिपोर्ट निगेटिव, महिला मिली पॉजिटिव

सिद्धार्थनगर : बीआरडी मेडिकल कालेज से गुरुवार को 353 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें 352 की जांच रिपोर्ट निगेटिव है। बांसी कस्बे के नरकटहा मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे होम क्वारंटाइन कराया था। आशा कार्यकर्ता ने रुटीन जांच की। लक्षण दिखाई पड़ने पर जांच के लिए नमूना भेजा गया था। प्रशासन ने सदर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर मोहल्ला को सील कर दिया है। मंगलवार को भी इस मोहल्ले में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला था। सीएमओ डा. सीमा राय ने बताया कि जिले में संक्रमित की संख्या 260 है। इनमें 45 सक्रिय केस हैं। एक मरीज स्वस्थ होकर घर गया। अब तक 205 लोग ठीक हो चुके हैं। दस की मौत हुई है। अब तक 8378 लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें 6853 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 817 की जांच रिपोर्ट आनी शेष है। स्वास्थ्य टीम ने 415 संदिग्धों का नमूना जांच के लिए एकत्र किया है, जो बीआरडी मेडिकल कालेज भेजा जाएगा। जिला अस्पताल परिसर में स्थित एल-वन एमसीएच विग में 34 लोगों का इलाज चल रहा है। यहां से एक मरीज को बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर किया है। एल-टू फैसेल्टी बस्ती में छह व राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में चार मरीजों का इलाज चल रहा है। बांसी संवाददाता के अनुसार तहसील प्रशासन ने लोहिया नगर वार्ड में महिला के संक्रमित मिलने पर नरकटहा मुख्य मार्ग को सील कर दिया गया है। पॉजिटिव महिला करीब डेढ़ माह पूर्व कानपुर स्थित ससुराल से मायका आयी थी। इसका आंत व किडनी से संबंधित रोग का राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में इलाज चल रहा था। वह मायका से दो बार चेकअप के लिए लखनऊ गई थी। चार दिन पूर्व हुई जांच में पॉजिटिव मिली।

chat bot
आपका साथी