अयोध्या की तर्ज पर लुंबिनी में श्रीराम जानकी मंदिर का निर्माण

बार्डर से महज दस किलोमीटर दूर लुंबिनी में बुधवार को अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास और सदर विधायक श्याम धनी राही की मौजूदगी में श्रीराम जानकी मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया गया। यह मंदिर अयोध्या की तर्ज पर बनेगा। दो वर्ष भीतर तैयार होने की उम्मीद है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 10:40 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 10:40 PM (IST)
अयोध्या की तर्ज पर लुंबिनी में श्रीराम जानकी मंदिर का निर्माण
अयोध्या की तर्ज पर लुंबिनी में श्रीराम जानकी मंदिर का निर्माण

सिद्धार्थनगर: बार्डर से महज दस किलोमीटर दूर लुंबिनी में बुधवार को अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास और सदर विधायक श्याम धनी राही की मौजूदगी में श्रीराम जानकी मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया गया। यह मंदिर अयोध्या की तर्ज पर बनेगा। दो वर्ष भीतर तैयार होने की उम्मीद है।

लुंबिनी नगरपालिका तथा संस्कृति एवं पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सहयोग से लगभग साढ़े पांच करोड़ (नेपाली रुपये) की लागत से इस मंदिर का निर्माण किया जायेगा। दो हजार वर्ग फिट के रकबे में मंदिर सहित धर्मशाला, कैंटीन, फाउंटेन, लैंड स्कैपिग, तालाब एवं ब्रिज, चहारदीवारी, टायलेट का निर्माण किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेपाल राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष गणेश प्रसाद तिमिलसीना ने कहा कि इस मंदिर का शिलान्यास वास्तव में यहां का आर्थिक विकास है। इससे भारत से आने वाले पर्यटकों को ठहरने का लाभ मिलेगा। मंदिर किसी एक धर्म का नहीं होता। कोई भी धर्म इंसान से इंसान को लड़ने का संदेश नहीं देता है। भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को शांति व अहिसा का संदेश दिया था। आज उसी संदेश को आगे बढ़ाने का कार्य सबको मिलकर करना है। अयोध्या हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने कहा कि यह मंदिर निर्माण अयोध्या और लुंबिनी के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करने का कार्य करेगा। हिन्दू परिषद नेपाल के अध्यक्ष राकेश पटेल ने कहा कि इसके निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

लुंबिनी नगरपालिका के मेयर मनमोहन चौधरी ने कहा कि काफी दिनों से मेरा सपना था कि अयोध्या धाम में बन रहे श्रीराम मंदिर की तरह ही एक मंदिर का निर्माण में नगरपालिका क्षेत्र में हो। उस सपने का पहला पड़ाव आज पूरा हो गया। कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि अयोध्या की तरह लुंबिनी में श्रीराम जानकी मंदिर का निर्माण होने से पर्यटन के ²ष्टिकोण से दोनों देश मजबूत होंगे।

कार्यक्रम का संचालन धु्वचंद्र त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर अयोध्या नगर निगम के पार्षद मनोज श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान दुल्हासुमाली दिलीप पांडेय, संघीय सांसद सूर्य पाठक, लुंबिनी गार्डन फाउंडेशन उपाध्यक्ष गोविद सुवेदी, प्रमुख प्रशासकीय अध्यक्ष भूपेंद्र पांडेय, ओमकार पांडेय, पुजारी अनिल दास, ध्रुव नारायण चौधरी, जानकी देवी श्रीवास्तव, नितेश मोहन, धर्मप्रकाश कुर्मी, रमेश प्रकाश, अकरमुद्दीन, विनोद श्रीवास्तव, रामदेव चाई, मो0सैफ, हरिराम, बृजेश चौधरी, गोविद ज्ञावली आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी