खाद की किल्लत पर बिफरे कांग्रेसी, दिया धरना

सोमवार को प्रदेश में खाद की किल्लत व धान खरीद में लापरवाही को लेकर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अगुवाई में क्षेत्र के वासा चक स्थित साधन सहकारी समिति पर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 06:39 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 06:39 PM (IST)
खाद की किल्लत पर बिफरे कांग्रेसी, दिया धरना
खाद की किल्लत पर बिफरे कांग्रेसी, दिया धरना

सिद्धार्थनगर : सोमवार को प्रदेश में खाद की किल्लत व धान खरीद में लापरवाही को लेकर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अगुवाई में क्षेत्र के वासा चक स्थित साधन सहकारी समिति पर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार किसान विरोधी है। इस समय रबी की सबसे महत्वपूर्ण फसल गेहूं की बोवाई चल रही है। लेकिन किसी खाद वितरण केंद्र पर किसानों को खाद नहीं मिल रही है। किसान रात - रात भर जागकर खाद के लिए लाइन में लगते हैं, लेकिन उसे खाद नहीं मिल रही है। बढ़नी कोल्डस्टोरेज स्थित किसान सेवा केंद्र पर जहां 6 हजार बोरी डीएपी वितरण गत वर्षों में होती थी, इस बार मात्र दो हजार बोरी ही हुई। वह भी सत्ता के नजदीक रहने वालों को दिया गया। आम किसान हफ्तों लाइन लगाए रहे, लेकिन निराश ही लौटे। इसलिए मजबूर होकर वह महंगे दाम में बाजार से खाद खरीद कर गेहूं की बोआई कर रहे हैं। कहने को तो सरकार एमएसपी पर धान खरीद का दावा करती है, लेकिन वासा केंद्र में कितनी खरीद किसानों से हुई, सबको पता है। प्रदेश सरकार की सच्चाई अब जनता भलीभांति जान चुकी है। 2022 के चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकने के साथ ही प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की मजबूत सरकार बनाएगी। पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव अशोक गुप्ता एवं जिला कोषाध्यक्ष रियाज मनिहार ने कहा भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा किसान ही परेशान हो रहे हैं। मुकेश चौबे, आसिफ रिजवी , अर्जुन कन्नौजिया, जईम अब्बास, प्रदीप कुमार वाल्मीकि, अकबर, रमेश गौतम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी