तानाशाही रवैया अपना रही भाजपा सरकार: काजी सुहेल

भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की। सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। बाद में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव को सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 10:46 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:46 PM (IST)
तानाशाही रवैया अपना रही भाजपा सरकार: काजी सुहेल
तानाशाही रवैया अपना रही भाजपा सरकार: काजी सुहेल

सिद्धार्थनगर : भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की। सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। बाद में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव को सौंपा।

जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन डा. नादिर सलाम, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, एडवोकेट अब्दुल सलाम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से चौराहा होते हुए बिस्कोहर मार्ग की ओर रवाना हुए। लोकतंत्र की हत्या बंद करो, तानाशाही सरकार मुर्दाबाद आदि नारे लगाते हुए कार्यकर्ता तहसील परिसर में पहुंचे। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने पर उतारू है। स्थिति यह है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आजादी पर भी हमला किया जा रहा है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। कमरतोड़ मंहगाई से जनता त्रस्त है। कोविड में मरने वालों की संख्या सरकार छुपा रही है। कांग्रेस के बड़े नेताओं सहित बड़ी-बड़ी हस्तियों के फोन की जासूसी कराई जाती है। ये सारा बिदु जब मीडिया उठाती है तो फिर आयकर विभाग से कार्रवाई कराई जाती है। डा. नादिर सलाम ने कहा कि सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसकी जितनी भी निदा की जाए कम है। अंत में कार्यकर्ताओं प्रिट व इलेक्ट्रानिक मीडिया पर आयकर विभाग के जरिये जबरन की जा रही कार्रवाई पर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने हेतु अनुरोध किया गया। लक्ष्मी रमण त्रिपाठी, मो. जावेद हसन, शमशाद, दिलीप कुमार, अमजद खान, जावेद अहमद, सनाउल्लाह, शुभम कुमार आदि कार्यकर्ता ज्ञापन देने वालों में शामिल रहे। भाजपा को सत्ता में रहने का हक नहीं: वीरेंद्र चौधरी सिद्धार्थनगर: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि महंगाई चरम पर है। चारों तरफ लूट-खसोट मची है। बेरोजगारों को कोई पूछने वाला नहीं है। ऐसे में भाजपा को सत्ता में बनने रहने का कोई हक नहीं है।

चौधरी मडवा चौराहे पर कांग्रेस की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार सभी मोर्चों पर विफल है। जनता अब बदलाव चाहती है। डा. मोहम्मद सऱफरा•ा अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से आम जनमानस जुड़ कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रही है। इस दौरान प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष जफर आलम, इंजीनियर एजाज अन्सारी, अब्दुल अजीज, मो. जमील, अलाउद्दीन, इरशाद अहमद, रशीद चौधरी, वली खान, दानिश, हाजी सिराजुल हक आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी