भाजपा सरकार किसानों की कर रही अनदेखी

पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कानून बना रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 11:10 PM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 11:10 PM (IST)
भाजपा सरकार किसानों की कर रही अनदेखी
भाजपा सरकार किसानों की कर रही अनदेखी

सिद्धार्थनगर : राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकाल केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर भंड़ास निकाला। कार्यक्रम के बांसी विधान सभा प्रभारी जावेद मुकीम की अगुवाई में पांच किमी तक निकले पदयात्रा में कार्यकर्ता किसान बिल सहित मंहगाई, भ्रष्टाचार, लूट व बलात्कार के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधते रहे।

पूर्व सांसद मो मुकीम ने कहा केंद्र व प्रदेश मैं बैठी भाजपा की सरकार किसानों के हित की अनदेखी कर रही। केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कानून बना रही है। जिलाध्यक्ष काजी सुहैल ने कहा कि किसानों के हितों की दुहाई देकर कानून बनाने वाली केंद्र सरकार के इस कानून में किसानों का कोई भला नहीं होने वाला। जिला उपाध्यक्ष अभिनय राय ने कहा अन्नदाता के साथ खेल खेलना केंद्र सरकार बंद करे। अन्नदाता अगर नाराज हुआ तो क्या होगा सर्वविदित है। कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री किरन शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. रमेश चौधरी, राजन श्रीवास्तव, केशव शरण भट्ट आदि भी अपने विचार रखे। कृषि कानून वापस लेने के लिए बुलंद की आवाज

सिद्धार्थनगर : बुधवार भारतीय किसान यूनियन अंबावता की बैठक परसा पंडित स्थित कैंप कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता कपिवदेव राय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया कृषि कानून किसान विरोधी है। सरकार अगर किसानों की इतनी हितैषी है तो उसे एमएसपी पर भी कानून लाना चाहिए। किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिन तीन कृषि बिलों को पास करके कानून बनाया है, वह किसानों को गुलामी की ओर लेकर जाएगा। इन तीनों काले कृषि कानूनों को अगर शीघ्र वापस नहीं लिया गया तो संगठन हर ब्लाक में आंदोलन व धरना प्रदर्शन को बाध्य होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। बैठक में आंदोलन के दौरान दिल्ली बार्डर पर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। सुभाष तिवारी, यार अली, संतराम चौहान, सालिकराम, मलिक सलाहुद्दीन, घनश्याम केवट, बिफई, ओमप्रकाश चौधरी, सुदामा, सुरजीत, पूर्णमासी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी