मौजूदा सरकार में हर वर्ग परेशान : ईश्वरचंद्र

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम नरकटहा चौराहे पर नुक्कड़ सभा की। केंद्र और प्रदेश सरकार पर जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। 14 दिसंबर के प्रस्तावित भारत बचाओ रैली को सफॅल बनाने की रूपरेखा तैयार की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 10:56 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 10:56 PM (IST)
मौजूदा सरकार में हर वर्ग परेशान : ईश्वरचंद्र
मौजूदा सरकार में हर वर्ग परेशान : ईश्वरचंद्र

सिद्धार्थनगर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम नरकटहा चौराहे पर नुक्कड़ सभा की। केंद्र और प्रदेश सरकार पर जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। 14 दिसंबर के प्रस्तावित भारत बचाओ रैली को सफॅल बनाने की रूपरेखा तैयार की।

पूर्व विधायक ईश्वर चंद्र शुक्ला ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारों ने गरीबों दलितों के लिए घोषणा के अलावा कुछ भी नहीं किया। इस सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान है । केंद्र सरकार ने बड़ी कंपनियों को व्यापार करने के लिए काफी राहत दिया लेकिन उससे आमजन व गरीबों को क्या दिया। इसका जवाब देने से हमेशा वह भागते हैं। सभी विभागों को प्राइवेट सेक्टर में लाने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। महिलाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को लेकर सरकार उदासीन है। स्वच्छ भारत अभियान का सिर्फ हवा है हर तरफ गंदगी दिखाई दे रही है। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा मोदी के राज में देश कंगाल हो रहा है। प्रदेश बदहाली के दौर से गुजर रहा है। कानून का राज न होकर जंगलराज कायम हो गया है। सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी बख्तियार उस्मानी ने भी विचार रखे। संचालन पूर्व अध्यक्ष युवक कांग्रेस अभिनय राय ने किया। कृष्ण कुमार त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, सतीश चंद्र त्रिपाठी, सैयद गुफरान, पप्पू खान, मुस्ताक अहमद, मोबीन खान, राजन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी