सबका विनाश, सिर्फ भाजपा का विकास

कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष के अगुवाई में क्षेत्र के खरकट्टी मोतीगंज व झहरांव में धुंआधार नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। जिसमें आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित देश बचाओ रैली में बड़ी तादाद में शामिल होने के लिए वक्ताओं ने जोर डाला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 10:55 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 10:55 PM (IST)
सबका विनाश, सिर्फ भाजपा का विकास
सबका विनाश, सिर्फ भाजपा का विकास

सिद्धार्थनगर : कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष के अगुवाई में क्षेत्र के खरकट्टी, मोतीगंज व झहरांव में धुंआधार नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। जिसमें आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित देश बचाओ रैली में बड़ी तादाद में शामिल होने के लिए वक्ताओं ने जोर डाला।

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष काजी सुहेल ने कहा कि भाजपा ने जनता के साथ वादा किया था कि सबका साथ और सबका विकास, लेकिन हासिल हुआ सबका विनाश और सिर्फ भाजपा का विकास। पूर्व सांसद मो. मुकीम ने कहा कि आज देश मंदी के दौर से गुजर रहा है। देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था ढ़हने के कगार पर है। बेरोजगार डिग्री लिए सड़कों की धूल फांक रहे हैं तो उद्योग धंधे चौपट हो रहे हैं। किसान परेशान और निराश हैं। हमीदुल्लाह चौधरी ने कहा देश में बलात्कार, लूट की घटनाओं में इजाफा हुआ है। इन्हीं मुद्दों को लेकर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर विशाल रैली दिल्ली में होगी। केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए इस रैली को सभी वर्ग के लोग समर्थन की जरूरत है। कार्यक्रम को सच्चिदानंद पाण्डेय, ठाकुर प्रसाद तिवारी, देवेन्द्र निषाद आदि ने भी संबोधित किया। बख्तियार उस्मानी, मो. वासिफ, मो. हमजा, फैजान अहमद, अब्दुल मन्नान शाही, अखिलेश पाण्डेय, राघवेंद्र शुक्ल, रियाज मनिहार, आसिफ रिजवी, मो. उमर, अब्दुल हकीम, सुनील दुबे, अष्टभुजा, अर्जुन कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी