कांग्रेस के कार्यों का श्रेय ले रही भाजपा: काजी सुहेल

जनपद में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जनसभा के तुरंत बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कहा कि कांग्रेस के कार्यों का भाजपा श्रेय ले रही है। केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना वर्ष 2013 में केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में की गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 01:46 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 01:46 AM (IST)
कांग्रेस के कार्यों का श्रेय ले रही भाजपा: काजी सुहेल
कांग्रेस के कार्यों का श्रेय ले रही भाजपा: काजी सुहेल

सिद्धार्थनगर: जनपद में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जनसभा के तुरंत बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कहा कि कांग्रेस के कार्यों का भाजपा श्रेय ले रही है। केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना वर्ष 2013 में केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में की गई थी। तभी से किराये के कक्ष में पठन-पाठन का कार्य लगातार चल रहा था।उन्होंने कहा कि जनता को पता है कि केन्द्रीय विद्यालय कांग्रेस पार्टी की सरकार की देन है। कहा कि भाजपा सरकार में जिले का कोई विकास नहीं हुआ है। आनन्द नगर से बढ़नी - गोण्डा रेल लाइन का अमान परिवर्तन का कार्य कांग्रेस सरकार में हुआ। बढ़नी से मुंबई एवं दिल्ली के लिए ट्रेन का संचालन हमारी सरकार में संचालित किया गया था। वर्ष 2004 से 2014 तक कांग्रेस पार्टी की केंद्र सरकार में जनपद में लगभग एक हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत कराया गया। विद्युत विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा-संविदा कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मियों ने गुरुवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय में सुबह दस बजे से शाम के पांच बजे तक धरना दिया। कार्य का बहिष्कार कर रहे इन कर्मियों ने आउटसोर्सिंग कर्मियों को हटाने व स्थानांतरण में हो रही धनउगाही की जांच सहित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव को सौंपा। इसके जल्द निस्तारण किए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष व्यास जी चतुर्वेदी ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मियों का ठेकेदार निरंतर उत्पीड़न कर रहे हैं। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गोपाल मिश्रा, राधेश्याम पांडेय, मोहम्मद लतीफ, मनोज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी