विधानसभा चुनाव से पहले संपन्न करें बूथ लेबल बैठक

भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक सोमवार को पुरानी नौगढ़ में हुई। सभी बूथों पर चुनाव संपन्न कराने की रूपरेखा बनाई गई। विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी में जुटने के लिए कहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 12:14 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 12:14 AM (IST)
विधानसभा चुनाव से पहले संपन्न करें बूथ लेबल बैठक
विधानसभा चुनाव से पहले संपन्न करें बूथ लेबल बैठक

सिद्धार्थनगर : भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक सोमवार को पुरानी नौगढ़ में हुई। सभी बूथों पर चुनाव संपन्न कराने की रूपरेखा बनाई गई। विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी में जुटने के लिए कहा।

विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि चुनाव का समय नजदीक है। सभी बूथ समिति का सत्यापन कर लिया जाए। मतदाता पुनरीक्षण कार्य में सभी कार्यकर्ता अपना सहयोग प्रदान करें। गांवों में जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताएं। लोगों को पार्टी की रीति व नीति बताएं। जल्द ही सदस्यता अभियान संचालित किया जाएगा। युवा वर्ग को जोड़ने का काम किया जाएगा। नगर लक्ष्मीकांत जायसवाल ने अध्यक्षता व संचालन नगर महामंत्री राजेश जायसवाल ने की। कन्हैया पासवान, दीपक मौर्या, श्याम सुंदर मित्तल, राजू सिंह, दलसिगार दुबे, बबलू श्रीवास्तव, एसपी अग्रवाल, देवेंद्र मिश्रा, संतोष गुप्ता, अविनाश सिंह, बबलू तिवारी, दीपक, कौशल आदि मौजूद रहे। बीडीओ से एक साथ मिले 40 क्षेत्र पंचायत सदस्य सिद्धार्थनगर : नौगढ़ ब्लाक के 40 क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमवार को बीडीओ संगीता यादव से मिले। ब्लाक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में धांधली का आरोप लगाया।

ब्लाक प्रमुख पद की प्रत्याशी प्रियंका सिंह ने आरोप लगाया कि ब्लाक में कुल 69 बीडीसी का चयन हुआ है। विजय प्राप्त करने के लिए 35 सदस्यों का समर्थन मिलना आवश्यक था। उनके पक्ष में 40 सदस्य हैं। जो आज भी मौजूद हैं। जबकि प्रशासन का दावा है कि 36 सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। जिससे कोरम पूरा हुआ और पहली बैठक की गई। इस हिसाब से सदस्यों की 76 हो रही है। जो मूल संख्या से सात अधिक हैं। इस दौरान प्रियंका सिंह, मोहम्मद याकूब, संतराम, शमशाद, रामकुमार, मीना, शर्मिला, सगीर अहमद, अलीमुन्निशां, आलमा खातून, राजेश कुमार, विपिन पांडेय, मुख्तार, अब्दुल रहमान, सहीमा खातून, विजय कुमार यादव, मजहर अली, रामकेवल, मुकेश चौधरी, खेराजुद्दीन, कृष्णा, प्रकाश, करीमुद्दीन, विजय कुमार, ओमप्रकाश, सनोज कुमार, राजकुमार, बेलामती, जेसिया खातून, शेखमती, कपूरा देवी, सोनमती, मीना देवी, महेंद्र कुमार, ममता, आसरीन बानो, अलीमुन्निशा, हरीश व विजय चौधरी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी