पुलिस वालों के संक्रमित होने से फरियादियों की बढ़ीं मुश्किलें

जिले के दो थाना शोहरतगढ़ और कपिलवस्तु कोरोना की चपेट में हैं। दोनों थाने सील कर दिए गए हैं। ऐसे में यहां पहुंचने वाले फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:08 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:08 AM (IST)
पुलिस वालों के संक्रमित होने से  फरियादियों की बढ़ीं मुश्किलें
पुलिस वालों के संक्रमित होने से फरियादियों की बढ़ीं मुश्किलें

सिद्धार्थनगर : जिले के दो थाना शोहरतगढ़ और कपिलवस्तु कोरोना की चपेट में हैं। दोनों थाने सील कर दिए गए हैं। ऐसे में यहां पहुंचने वाले फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अपनी फरियाद लेकर लिक थाना पर जाना पड़ रहा है। शोहरतगढ़ का लिक थाना ढेबरुआ और कपिलवस्तु का मोहाना है। ऐसे में उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है और समय भी अधिक लग रहा है। यूपी 112 की पीआरवी भी मामले को लिक थाना पहुंचा रही है। एक पखवारा के भीतर तीन थानों में पुलिस कर्मी संक्रमित मिले हैं। पहले खेसरहा सील हुआ था। लिक थाना में प्राथमिकी दर्ज करने से लेकर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अभी तक 42 पुलिस कर्मी संक्रमित मिले हैं। इनमें अपर पुलिस अधीक्षक समेत एक थानेदार और दारोगा, मुख्य आरक्षी व आरक्षी शामिल हैं। उसका बाजार थाना में चार सिपाही संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने इनके बैरक को सैनिटाइज किया। सरकारी कामकाज पूर्व की भांति चलता रहा। खेसरहा थाना में 15 पुलिसकर्मी संक्रमित मिलने के बाद इसे सील कर दिया गया था। मामले बांसी कोतवाली भेजे गए। इस दौरान बांसी पुलिस ने सात मामलों की सुनवाई की। दो मुकदमे दर्ज किए। वहीं शोहरतगढ़ थाना सील होने के बाद ढेबरूआ पुलिस ने छह मामलों की सुनवाई की।

..

जिस थाने में कोरोना संक्रमित पुलिस कर्मी मिल रहे हैं, उन्हें आइसोलेट कराया जा रहा है। थाना व पूरे परिसर को सैनिटाइज कराने के बाद कामकाज शुरू किया जा रहा है। सील होने के दौरान सर्किल के थाना में मामले भेजे जा रहे है। संबंधित थाना की पुलिस को निर्देशित किया गया है वह इन मामलों को देखें।

विजय ढुल

पुलिस अधीक्षक

chat bot
आपका साथी