बहनोई पर लगाया बहन को गायब करने का आरोप

भवानीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को एक भाई ने विवाहिता बहन के गायब होने की तहरीर दी है। बहनोई पर दूसरा विवाह करने के लिए साजिश करके घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 09:33 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 09:33 PM (IST)
बहनोई पर लगाया बहन 
को गायब करने का आरोप
बहनोई पर लगाया बहन को गायब करने का आरोप

सिद्धार्थनगर : भवानीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को एक भाई ने विवाहिता बहन के गायब होने की तहरीर दी है। बहनोई पर दूसरा विवाह करने के लिए साजिश करके घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

ग्राम गरदहिया बड़ी डीह निवासी संतराम ने पुलिस को बताया कि 14 वर्ष पूर्व उसकी बहन सूर्यमती का विवाह ग्राम पिरैला सुल्तान निवासी ध्रुपचंद्र के साथ हुआ था। बहनोई हरियाणा में काम करता है। वह अपने साथ बहन को भी लेता गया। शादी के इतने वर्ष बीतने के बाद भी बच्चे नहीं हुए। इस कारण वह बहन को साजिश कर गायब कर दिया। दूसरा विवाह भी कर लिया है। लॉकडाउन के कारण वह मां और दूसरी पत्नी के साथ गांव वापस लौटा। बहन से मुलाकात करने के लिए जब वहां पहुंचा तो बहनोई ने अपशब्द बोलते हुए वहां से भगा दिया। एसओ भवानीगंज रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला हरियाणा का है। वहां गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज है जिसकी जांच चल रही है।

chat bot
आपका साथी