छाए रहेंगे बादल, हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें आगामी 13 मई को आसमान में बादल छाए रहने व हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना प्रकट की गई है। तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट होने का अनुमान है। जिसके चलते गर्मी से राहत मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 12:01 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 12:01 AM (IST)
छाए रहेंगे बादल, हो सकती है बारिश
छाए रहेंगे बादल, हो सकती है बारिश

सिद्धार्थनगर : मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें आगामी 13 मई को आसमान में बादल छाए रहने व हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना प्रकट की गई है। तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट होने का अनुमान है। जिसके चलते गर्मी से राहत मिलेगी।

मई के शुरूआत में दो-तीन दिन मौसम काफी तीखा रहा। तेज धूप व गर्मी से जनमानस बेहाल था। दोपहर में लू के थपेड़े हर किसी को परेशान कर रहे थे। लेकिन एक सप्ताह से मौसम में काफी परिवर्तन हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ का असर यहां भी दिख रहा है। यही वजह है कि इस सप्ताह तीन-तीन बार आंधी के साथ बारिश हुई। एक दिन पहले तो ओलावृष्टि भी हुई। अगले दो-तीन दिन मौसम में इसी प्रकार गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञ सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि इधर अधिकतम तापमान 30 से 34 व न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा की दिशा पूर्वी होगी। तापमान में गिरावट से जनमानस को गर्मी से छुटकारा मिलेगा, पर तेज हवा के कारण आम की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। रमजान में गरीबों, यतीमों व जरूरमंदों की करें मदद

सिद्धार्थनगर : सुन्नी जामा मस्जिद पिपरी बुजुर्ग, इटवा इमाम मौलाना मोहम्मद महफूज बरकाती ने कहा कि रमजानुल रहमतों व बरकतों का महीना है। हमारे लिए जरूरी है कि इस माह में रोजा रखें और गरीबों, यतीमों, बेवाओं व जरूरतमंदों की मदद करें। रजमान का महीना पैगाम देता है कि हम सभी बुराइयों से दूर रहें और ज्यादा से ज्यादा नेक अमल करें। वर्तमान समय जो हमारे बीच गुजर रहा है, वह बड़ा मुश्किल है। हमारे लिए जरूरी है कि कोरोना बीमारी के चलते सभी लोग सावधानियां बरतें। घरों पर रहकर अल्लाह की इबादत करें। किसी भी स्थिति में कोविड नियमों की अनदेखी मत करें। नमाज और रोजे जैसी इबादतों के बीच अल्लाह का बारगाह में दुआ करनी चाहिए कि सभी को कोरोना जैसी बीमारी से बचाए रखे और इस बीमारी को पूरी तरह से खत्म करे। इस मुकद्दस महीने में यह भी मालूम करना चाहिए कि कौन-कौन लोग परेशान हैं, ऐसे लोगों का हर तरह से ख्याल रखने के लिए आगे आना चाहिए। शासन-प्रशासन की ओर से कोरोना गाइडलाइन जारी की गई है, इसका पालन करते हुए हम सभी रमजान की इबादतों को पूरा करें। तराबीह की नमाज पांच लोग शारीरिक दूरी बनाते हुए अदा करें। मस्जिदों में भीड़ न जुटाएं। रमजान का महीना हमें अच्छाई पर आगे चलने के प्रेरित करता है। ऐसे में हम सभी को इंसानियत कायम करने के लिए काम करना चाहिए। कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी लोग मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करें। जितना संभव हो, भीड़-भाड़ वाले इलाके से बचें।

chat bot
आपका साथी