छाए रहे बादल, तेज हवा ने दी गर्मी से राहत

पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी चरम पर रही जिसके चलते जनमानस परेशान रहा। इस बीच मंगलवार को सुबह से मौसम में बदलाव आया और आसमान में हल्के बादल छाए रहे। हवा की रफ्तार काफी तेज रही जिसका सिलसिला पूरे दिन बना रहा। इस परिवर्तन से मौसम जहां सुहाना हुआ वहीं नागरिकों को गर्मी से राहत मिली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 10:44 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 10:44 PM (IST)
छाए रहे बादल, तेज हवा ने दी गर्मी से राहत
छाए रहे बादल, तेज हवा ने दी गर्मी से राहत

सिद्धार्थनगर : पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी चरम पर रही, जिसके चलते जनमानस परेशान रहा। इस बीच मंगलवार को सुबह से मौसम में बदलाव आया और आसमान में हल्के बादल छाए रहे। हवा की रफ्तार काफी तेज रही, जिसका सिलसिला पूरे दिन बना रहा। इस परिवर्तन से मौसम जहां सुहाना हुआ, वहीं नागरिकों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की ओर से जो एडवाइजारी जारी की गई है, उसमें भी आगामी दिनों में तापमान में गिरावट के चलते मौसम इसी प्रकार बने रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि अगले पांच दिनों में आसमान पर कभी-कभी हल्के बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 36 न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण अब रात में धीरे-धीरे गर्मी कम होगी। लेकिन दिन में अभी गर्मी बनी रहेगी। पूर्वा हवा 08 से 22 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलने की संभावना है। आगामी 16 सितंबर तक हवा की गति तेज बनी रहेगी। हवा में अधिकतम आद्रता 97 फीसद तक बने रहने का अनुमान है। किसानों सहित आम नागरिकों को सलाह दी जाती है, कि वह मौसम को ध्यान में रखकर अपने आवश्यक कार्यों को निपटाएं। गति अवरोधक बनाने की मांग

सिद्धार्थनगर : बेवां उतरौला मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए, स्थानीय लोगों ने विभाग से उक्त मार्ग पर जगह-जगह स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की है। स्पीड ब्रेकर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगा सकता है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। स्थानीय लोगों में वहीद अहमद, सुभाष चंद्र आनंद, वाजिद, मनबहाल, पप्पू, विजय गुप्ता, बीर वर्मा आदि लोगों ने पीडब्ल्यूडी से स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से राहगीरों को दिक्कत

सिद्धार्थनगर : जलनिकासी की व्यवस्था न होने से सोनहटी चौराहा कीचड़ से सराबोर हो गया है। सबसे अधिक दुर्गति रुधौली को जाने वाले मार्ग पर बने गेट के आस पास की है। नाले को भवन सामग्री के दुकानदारों के पाटने से जलनिकासी का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। जिसके कारण कीचड़ युक्त पानी सड़क पर ही पसरा हुआ है। कीचड़ इतना कि बाइक व साइकिल सवारों को काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। क्षेत्र विजय यादव, नरेश, मोहित, विशाल अग्रहरि, समीर , मंतोष गुप्ता, नियाज अहमद, खलीलुल्लाह, हुसेन अब्बास आदि ने जलनिकासी की व्यवस्था व साफ सफाई कराने की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी