छाए रहेंगे बादल, छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना

आगामी पांच दिनों के लिए मौसम विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।मौसम विशेषज्ञ सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दो दिन बादल छाए रहने तथा 22 अप्रैल को बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 से 41 व न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:35 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:35 PM (IST)
छाए रहेंगे बादल, छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना
छाए रहेंगे बादल, छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना

सिद्धार्थनगर: आगामी पांच दिनों के लिए मौसम विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।मौसम विशेषज्ञ सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दो दिन बादल छाए रहने तथा 22 अप्रैल को बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 से 41 व न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। तापमान में वृद्धि के कारण गर्मी बढ़ी रहेगी।किसानों को सतर्क रहने तथा मौसम के हिसाब से खेती करने की सलाह दी गई है। तापमान में वृद्धि को देखते हुए संभावना है कि आने वाले दिनों गर्मी का मौसम बना रहेगा।अधिकतर पूर्वी हवा नौ से 16 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से चलेगी। विशेषज्ञ ने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि इस समय मौसम का प्रभाव विशेष रूप से सब्जियों एवं आम के फलों पर देखा जा रहा है। तापमान में वृद्धि के कारण इस समय पौधों से वाष्पीकरण की मात्रा बढ़ गयी है। जिसके कारण पौधों में पानी की कमी हो जाती है। इसके प्रभाव से सब्जियों एवं आम के फल गिर जा रहे हैं। किसानों को सलाह है कि सब्जी एवं आम के पौधों में सिचाई अवश्य करें। पशुपालन विभाग के वैज्ञानिक डॉ डीपी सिंह ने पशुओं को दिन में कम से कम दो बार पानी पिलाने की सलाह दी है। कलेक्ट्रेट के सामने चाय की दुकान में लगी आग, हड़कंप सिद्धार्थनगर: कलेक्ट्रेट गेट के सामने बुधवार को एक चाय की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ देर के लिए हाईवे के सर्विस लेन पर आवागमन ठप हो गया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम और आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। एसओ सदर छत्रपाल सिंह भी हमराहियों के साथ पहुंचे। एक अप्रैल को भी इसी दुकान की कुछ दूरी पर आग लगने की घटना हो चुकी है।

गेट के सामने हाईवे के उत्तरी छोर पर शिवकुमार का मकान है। वह नीचे चाय की दुकान किये हुए हैं। दूसरे तल पर उन्होंने आवास बना रखा है। दोपहर में अचानक दुकान के ऊपरी तल पर आग लग गई। घर में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा। शहर के प्रमुख स्थान पर लगी आग से हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदार आग को देख दुकान व घर छोड़कर भागने लगे। दमकल की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची। आग को काबू करने में आधे घंटे से अधिक का वक्त लगा।

.......

कलेक्ट्रेट गेट के सामने 31 मार्च को भी लगी थी आग

कलेक्ट्रेट गेट के पास 31 मार्च की देर शाम ठेले की दुकान पर प्रयोग हो रहे गैस सिलेंडर में आग लग गई थी। तेज लपटें निकलने से ठेले पर रखा सामान भी धू-धू कर जल उठा था। चाट की दुकान पर मौजूद पांच व्यक्ति आग की चपेट में आकर झुलस गए थे। इस घटना में महदेवा निवासी प्रमोद कुमार व भुलेश्वर, दुर्गेश वर्मा व प्रमोद कुमार मोदनवाल निवासी परसा शाह आलम व रेहरा निवासी धर्मेंद्र कुमार थाना सदर झुलस गए थे।

chat bot
आपका साथी