बच्चों दी जाए संस्कार युक्त शिक्षा : डा. सतीश

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्हें संस्कार युक्त शिक्षा दिलाने पर जोर देना चाहिए। नींव अच्छी रहेगी तो फिर यही बच्चे आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका निभाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:24 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:24 PM (IST)
बच्चों दी जाए संस्कार युक्त शिक्षा : डा. सतीश
बच्चों दी जाए संस्कार युक्त शिक्षा : डा. सतीश

सिद्धार्थनगर : बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्हें संस्कार युक्त शिक्षा दिलाने पर जोर देना चाहिए। नींव अच्छी रहेगी तो फिर यही बच्चे आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका निभाएंगे।

डा. सतीश रविवार को इटवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ऊंचडीह में विधायक निधि ने सरस्वती शिशु मंदिर में चहारदीवारी व द्वार निर्माण के लिए भूमि पूजन के उपरांत शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर संस्कारी शिक्षा दिलाने में सदैव आगे रहा है। भाजपा की सरकार बनने पर बेसिक शिक्षा में काफी बदलाव आया है। पहले जहां परिषदीय विद्यालय का नाम आते ही इसकी बदहाली सामने आती थी, वहीं अब कायाकल्प के चलते स्कूलों की तस्वीर बदली है। सरकार के प्रयास से बहुत सारे स्कूल कान्वेंट जैसे विद्यालय को टक्कर दे रहे हैं। यहीं पर आयोजित चौपाल में उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के मामले में जहां नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, समाज के आखिरी व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पहुंचाया जा रहा है। वहीं इटवा विधानसभा क्षेत्र में विकास शून्य से शिखर की ओर पहुंच रहा है। शाहपुर-भोजपुर बंधे के गैप भरने के लिए धन की स्वीकृति मिल गई है, बहुत जल्द इसका कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा।

प्रधानाचार्य अच्युतानंद मिश्रा, खुनियांव ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेंद्र दुबे, जिलामंत्री कृष्ण मिश्रा, रमेश त्रिपाठी, शास्त्रीजी, अखिलेश तिवारी, प्रदीप कुमार तिवारी, सेक्टर प्रमुख सुभाष पांडेय, राजेंद्र कुमार पांडेय, अमरमणि दूबे, अरविंद मिश्रा, अयसराम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी