चौराहों पर अवैध रूप से बिक रहे पेट्रोल

खुनियांव ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर नियम-कानून दरकिनार कर सड़क के किनारे पेट्रोल बेचा जा रहा है। अवैध रूप से हो रही इस बिक्री पर न तो आपूर्ति विभाग कोई ध्यान दे रहा है और न प्रशासन के लोग इसे संज्ञान में ले रहे हैं। गैलन व डिब्बों पर रखकर पेट्रोल बेचना प्रतिबंधित है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 10:47 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 10:47 PM (IST)
चौराहों पर अवैध रूप से बिक रहे पेट्रोल
चौराहों पर अवैध रूप से बिक रहे पेट्रोल

सिद्धार्थनगर : खुनियांव ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर नियम-कानून दरकिनार कर सड़क के किनारे पेट्रोल बेचा जा रहा है। अवैध रूप से हो रही इस बिक्री पर न तो आपूर्ति विभाग कोई ध्यान दे रहा है और न प्रशासन के लोग इसे संज्ञान में ले रहे हैं। गैलन व डिब्बों पर रखकर पेट्रोल बेचना प्रतिबंधित है। इसके बाद भी इस पर रोक नहीं लग पा रही है। धोबहा, रजवापुर, कुनगाई, हथियवा आदि चौराहों पर धड़ल्ले से इस तरह के पेट्रोल की बिक्री हो रही है। खुले में पेट्रोल बेचने से कब कोई बड़ी घटना हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। यही नहीं अवैध रूप से बेचे जा रहे पेट्रोल के दाम जहां अधिक वसूले जाते हैं, वहीं मिलावट की शिकायतें भी आ रही हैं।

नागरिकों में रामप्रवेश व सुनील ने कहा कि मजबूरी में पेट्रोल अगर वाहन में डाल लेते हैं, तो फिर इसमें खराब आ जाती है। गाड़ी बनाने वाले मिस्त्री कहते हैं, मिलावटी पेट्रोल के कारण ऐसा होता है। राम जियावन व कुमारे ने कहा कि खुले में पेट्रोल की बिक्री से किसी भी दुर्घटना का खतरा बना रहते हैं। अख्तर अहमद, राजेश, राम प्यारे आदि ने आपूर्ति विभाग समेत प्रशासन से इस दिशा में जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी