युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए चलेगा अभियान

सपा जिला कार्यालय में शनिवार को समाजवादी युवजन सभा की बैठक हुई। युवाओं को संगठित करने व पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान संचालित करने की रूपरेखा तैयार की गई। विधानसभा चुनाव की अभी से शुरूआत करने के लिए कहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:06 PM (IST)
युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए चलेगा अभियान
युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए चलेगा अभियान

सिद्धार्थनगर : सपा जिला कार्यालय में शनिवार को समाजवादी युवजन सभा की बैठक हुई। युवाओं को संगठित करने व पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान संचालित करने की रूपरेखा तैयार की गई। विधानसभा चुनाव की अभी से शुरूआत करने के लिए कहा।

प्रदेश सचिव युवजन सभा शुभांगी द्विवेदी ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशियों पर ग्रामीण जनता ने अपना विश्वास दिखाया। सपा की विजय को देख भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में हड़बड़ाहट साफ दिखाई पड़ रही है। प्रदेश सरकार सभी मोर्चा पर फेल हो गई है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराध का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। कार्रवाई की बात दूर, इनके खिलाफ जांच तक नहीं हो रही। महंगाई से आमजन की कमर टूट गई है। सपा पूरे दमखम से विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। यहां की जनता के सामने भाजपा का झूठ सामने आ गया है। अब सभी लोग आशाभरी निगाहों से सपा की ओर देख रहे हैं। जिलाध्यक्ष अंबिकेश श्रीवास्तव ने अध्यक्षता व संचालन राकेश दुबे ने किया। चंद्रजीत जायसवाल, कौशर अजीम, पप्पू पांडेय, इसरार चौधरी, अनुराग श्रीवास्तव, राहुल, प्रिस त्रिपाठी, इम्तियाज, शब्बू वारसी, शशांक शेखर, संदीप जायसवाल, सत्यम निषाद, सदाफल साहनी, राहुल निषाद, अमित दुबे, मोहम्मद अजहर खान, हारून, सुनील, राजकुमार, सुरेंद्र यादव, रहीम खान, मनोज मिश्रा, अशोक यादव, विजय यादव, नागेश्वर मिश्रा, सूरज यादव आदि मौजूद रहे। समस्या निस्तारण में लापरवाही न बरतें जिम्मेदार : विधायक

सिद्धार्थनगर : शनिवार को लोकनिर्माण विभाग के डाक बंगले में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने नौ मामलों को तत्काल निस्तारित करते हुए कहा कि जिम्मेदार लापरवाही न बरतें शेष समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। सुबह 10 बजते ही पीड़ित डाक बंगले पर एकत्रित होने लगे। इस मौके पर एसडीएम त्रिभुवन, तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार, कोतवाल केडी सिंह व लेखपाल मौजूद रहे।

विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जिम्मेदारों को बाकी 48 मामलों का निस्तारण 15 दिन के भीतर करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी तरह की शिकायत मिले तो उसे सुलझाने का कार्य करें जिससे जनता का विश्वास शासन- प्रशासन पर मजबूती के साथ बना रहे। इस दौरान लवकुश ओझा, संतोष पासवान, अभयराम पांडेय, रामकृपाल चौधरी, चंद्रभान अग्रहरि सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी