अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

गुरुवार को डुमरियागंज कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। सीओ आफिस से आगे कादिराबाद मार्ग पर लगभग मकान सहित एक दर्जन से अधिक पक्की दुकानों को तीन-तीन बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया गया। दोपहर बाद शुरू हुई कार्रवाई करीब तीन घंटे निरंतर चली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:39 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:39 PM (IST)
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

सिद्धार्थनगर : गुरुवार को डुमरियागंज कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। सीओ आफिस से आगे कादिराबाद मार्ग पर लगभग मकान सहित एक दर्जन से अधिक पक्की दुकानों को तीन-तीन बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया गया। दोपहर बाद शुरू हुई कार्रवाई करीब तीन घंटे निरंतर चली।

कस्बे में सरकारी जमीनों पर कब्जा किए बैठे लोगों पर प्रशासन की सख्ती दिन ब दिन बढ़़ती जा रही है। डुमरियागंज-कादिराबाद रोड पर कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से सरकारी जमीन पर कब्जा करते हुए निर्माण कार्य करा लिया गया था। दो महीना पहले राजस्व टीम ने सीमांकन करवाते हुए कब्जाधारियों को नोटिस दिया। प्रशासन द्वारा तीन नोटिस जारी करने के बाद भी कब्जा नहीं हटा तो प्रशासन ने सख्ती दिखाई। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिवकुमार की अगुवाई में अभियान चलाकर निर्माण ध्वस्त कराते हुए सारा मलबा भी कब्जे में ले लिया गया। एसडीएम त्रिभुवन ने कहा कि अभी और भी कीमती सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे है, जिन्हे भी नोटिस जारी की जा चुकी है। अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश नगर पंचायत को दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी