दरवाजे पर खड़ी बोलेरो गायब

उसका थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी निवासी शिवानंद द्विवेदी की बोलेरो गुरुवार की रात घर के दरवाजे से गायब हो गई। वाहन स्वामी रात को दरवाजे पर गाड़ी खड़ी कर देर रात कमरे में सोने चले गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:23 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:23 PM (IST)
दरवाजे पर खड़ी बोलेरो गायब
दरवाजे पर खड़ी बोलेरो गायब

सिद्धार्थनगर: उसका थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी निवासी शिवानंद द्विवेदी की बोलेरो गुरुवार की रात घर के दरवाजे से गायब हो गई। वाहन स्वामी रात को दरवाजे पर गाड़ी खड़ी कर देर रात कमरे में सोने चले गए। सुबह होने पर देखा कि गाड़ी गायब है। पीड़ित शिवानंद ने बताया कि गोरखपुर-सिद्धार्थनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटका मिशन के पास सड़क किनारे उनका घर है। हर दिन की तरह गाड़ी घर के दरवाजे पर खड़ी थी। गुरुवार की रात साढ़े ग्यारह बजे तक गाड़ी दरवाजे पर मौजूद थी। सुबह उठे तो गाड़ी गायब मिली। जिसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ उसका बाजार अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

266 वाहनों का चालान

सिद्धार्थनगर: पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चेकिग अभियान चलाया। 774 गाड़ियों को चेक किया गया। कागजात न होने और हेलमेट न लगाकर वाहन चलाने पर 266 वाहनों का चालान किया गया। शमनशुल्क के तौर पर 2,93,800रुपये वसूला किया गया। छत से गिरा बुजुर्ग, मौत

बुढनइया पकड़ी निवासी बिदु चौधरी गुरुवार रात में दो मंजिला घर की छत से गिर गए। आवाज सुनकर स्वजन बाहर निकले। देखा कि बिदु जमीन के सिर में गहरी चोट आ गई है। उन्हें आनन-फानन में एक नजदीकी निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मारपीट के आरोपितों का शांति भंग में चालान सिद्धार्थनगर: मारपीट के अलग-अलग मामलों में खेसरहा पुलिस ने तीन लोगों को पाबंद किया है। पत्नी को मारने पीटने के आरोप में थाना क्षेत्र के टीकुर गांव निवासी इंद्रजीत, कठमोरवा निवासी रामचन्द्र को भूमि विवाद में एवं कपियवा निवासी महेश लोधी को गांव के ही एक व्यक्ति को फोन कर धमकाने व गाली देने के आरोप में पाबंद किया गया है।

chat bot
आपका साथी