जनता के सामने खुल गया है भाजपा का झूठ

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि जनता के सामने भाजपा का झूठ खुल गया है। कानून व्यवस्था बदहाल है। प्रदेश में अराजकतत्व बेखौफ घूम रहे हैं। पुलिस पीड़ितों की सुनवाई नहीं कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Aug 2020 10:15 PM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2020 10:15 PM (IST)
जनता के सामने खुल गया है भाजपा का झूठ
जनता के सामने खुल गया है भाजपा का झूठ

सिद्धार्थनगर : सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुई। विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं को गांवों में जाने के लिए कहा गया। युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ने की रणनीति तैयार की गई।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि जनता के सामने भाजपा का झूठ खुल गया है। कानून व्यवस्था बदहाल है। प्रदेश में अराजकतत्व बेखौफ घूम रहे हैं। पुलिस पीड़ितों की सुनवाई नहीं कर रही है। थानों में बिना सुविधा शुल्क दिए काम नहीं हो रहा है। भाजपा के फरेब में फंसने के बाद अब जनता पछता रही है। सपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। विधानसभा चुनाव में इस बार कोई भाजपा का कोई भी झूठ काम नहीं करेगा। पूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी ने कहा भाजपा सरकार से जनता का भरोसा टूट गया है। संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा। कार्यकर्ता आंदोलन का बिगुल बजाएंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने किया। पूर्व विधायक विजय पासवान, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका बांसी चमनआरा राइनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, अफसर रिजवी, अनूप यादव, जमील सिद्दीकी, चंद्रमणि यादव, जोखन चौधरी, हरिनारायण यादव, मोहम्मद हारुन, जवाहर यादव, मणेंद्र मिश्रा मशाल, दिलीप पाठक, विजय यादव, सोनू यादव, कलाम सिद्दीकी, धीरेंद्र यादव, चंद्रजीत जायसवाल, आशीष अग्रहरि, खुर्शीद, अशोक पांडेय, विश्राम यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी