वरिष्ठों का सम्मान करना भाजपा की परंपरा : विधायक

शुक्रवार को शाहपुर में तीन बार डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद रहे स्व. रामपाल सिंह की स्मृति में द्वार बनाया गया है। लोकार्पण के मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों का सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:46 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:46 PM (IST)
वरिष्ठों का सम्मान करना भाजपा की परंपरा : विधायक
वरिष्ठों का सम्मान करना भाजपा की परंपरा : विधायक

सिद्धार्थनगर : भारतीय जनता पार्टी के लोग अपने वरिष्ठों का सम्मान करना नहीं भूलते। यह हमारी परंपरा है कि हम उनकी यादों को सहेजकर रखते हैं। यह बातें विधायक आरपी सिंह ने व्यक्त किया। वह शाहपुर में विधायक निधि से बने स्मृति द्वार का लोकार्पण कर रहे थे।

शुक्रवार को शाहपुर में तीन बार डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद रहे स्व. रामपाल सिंह की स्मृति में द्वार बनाया गया है। लोकार्पण के मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों का सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। खाद ,बीज, सिचाई की व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ ही हम किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य भी दे रहे हैं। इसी क्रम में दूसरे पहर टड़वा में भी बने स्व. बाबूराम चौहान द्वार का लोकार्पण किया गया। राजू सिंह, शेखर सिंह, लवकुश ओझा, सोनू सिंह, संजय मिश्रा, मधुसूदन अग्रहरि, शैलेष सिंह, संतोष, गौरव मौजूद रहे। अधिवक्ता संगठन ने ली संविधान रक्षा की शपथ अधिवक्ता परिषद जिला इकाई ने शुक्रवार को दीवानी न्यायालय परिसर सभागार में 71वें संविधान दिवस पर संगोष्ठी किया। संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार की रक्षा व कर्तव्य के पालन की शपथ ली।

संरक्षक अधिवक्ता परिषद रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि संविधान ने देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। इसके निर्माण में सभी प्रांत की संस्कृति व भाषा का समायोजन किया गया है। इसका सम्मान करना सभी का कर्तव्य है। अध्यक्ष सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन राधेश्याम मिश्रा, परमात्मा प्रसाद मिश्रा, अखिलेश श्रीवास्तव, मनीष मणि त्रिपाठी, कृपाशंकर त्रिपाठी आदि ने विचार व्यक्त किए। बैजनाथ कर पाठक, बेचन राम लोधी, जयशंकर प्रसाद मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, बृजेश मिश्रा, नागेंद्र पांडेय, पुष्पा मिश्रा, गोपाल जी त्रिपाठी, शिव कुमार पांडेय, मंजर अब्बास रिजवी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी