सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे भाजपा कार्यकर्ता

विधानसभा चुनाव होने में एक वर्ष से कम समय रह गया है। अभी से तैयारी शुरू कर दें। कार्यकर्ता व पदाधिकारी गांवों में जाएं। ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। विपक्षी दल भ्रामक सूचनाएं फैलाने का काम करेंगे इसके लिए तैयार रहें। लोगों के बीच जाकर इस भ्रम को दूर करना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:37 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:37 PM (IST)
सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे भाजपा कार्यकर्ता
सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे भाजपा कार्यकर्ता

सिद्धार्थनगर : जिले के प्रभारी व राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद ने रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के संग बैठक की। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने के लिए कहा। संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की।

पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। प्राइमरी हेल्थ सेंटर को गोद लेने की जिम्मेदारी जिला महामंत्री विपिन सिंह व विनीत कमलापुरी को दी गई। वहीं पोस्ट कोविड सेंटर व हेल्पलाइन के लिए डा. अरुण द्विवेदी, अजय वर्मा, टीकाकरण अभियान के लिए फतेबहादुर सिंह, अजय गुप्ता, टीकाकरण सेंटर संयोजक के लिए तेजू विश्वकर्मा, कृष्णा मिश्रा, राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए जिला महामंत्री कन्हैया पासवान, अजय उपाध्याय को नामित किया गया है।

निषाद ने कहा विधानसभा चुनाव होने में एक वर्ष से कम समय रह गया है। अभी से तैयारी शुरू कर दें। कार्यकर्ता व पदाधिकारी गांवों में जाएं। ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। विपक्षी दल भ्रामक सूचनाएं फैलाने का काम करेंगे, इसके लिए तैयार रहें। लोगों के बीच जाकर इस भ्रम को दूर करना होगा। चुनावी वर्ष में संगठन के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सावधानी बरतनी होगी। कोविड नियमों का पालन करने के लिए सभी को जागरूक करने की आवश्यकता है। टीकाकरण कराने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष गोविद माधव ने कहा विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जल्द बैठक की जाएगी। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। घनश्याम मिश्रा, महेश वर्मा, विजयकांत चतुर्वेदी, सच्चिदानंद चतुर्वेदी, मधुसूदन अग्रहरि, आनंद मणि त्रिपाठी, गौरीशंकर अग्रहरि, बिदुमती मिश्रा आदि को भी जिम्मेदारी सौंपी गईं।

chat bot
आपका साथी