पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा के दिग्गजों ने भरी हुंकार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टी चुनाव के प्रति कितना गंभीर है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बुधवार को दो-दो दिग्गजों ने इटवा क्षेत्र में हुंकार भरी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Feb 2021 11:27 PM (IST) Updated:Wed, 03 Feb 2021 11:27 PM (IST)
पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा के दिग्गजों ने भरी हुंकार
पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा के दिग्गजों ने भरी हुंकार

सिद्धार्थनगर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टी चुनाव के प्रति कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बुधवार को दो-दो दिग्गजों ने इटवा क्षेत्र में हुंकार भरी। प्रदेश के महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने जहां इटवा में मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की, तो खुनियांव में गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की रणनीति को साझा किया।

इटवा की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि अनूप गुप्ता ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी। जनता की आवाज है कि हर मोर्चे पर भाजपा की सरकार बने। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि पिछले महीने प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के बाद पूरे जनपद में चुनाव तैयारी तेज कर दी गई है। मोनी पाण्डेय, दीप नारायण त्रिपाठी, कृष्णा मिश्रा, राम कृपाल चौधरी, डा. अरूण द्विवेदी, घनश्याम मिश्रा, अजय पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, गौरव मिश्रा आदि मौजूद रहे।

खुनियांव ब्लाक परिसर में क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में अगर मेरे कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे हैं, तो उसकी पूरी मदद पार्टी करेगी। गांव में पार्टी का कार्यकर्ता चुनाव नहीं लड़ रहा है, तो कोई पदाधिकारी मतलब नहीं रखेगा। मंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने पंचायत चुनाव की तैयारी के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष गोविन्द माधव ने पार्टी के आह्वान पर सभी कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारी में लगेंगे, इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला, जिलामंत्री कन्हैया पासवान, ब्लाक प्रमुख मनोज मौर्य, अशोक पाठक, हरिशंकर सिंह, शिवनाथ चौधरी, प्रिस मिश्रा, उमेश पाण्डेय, अजय उपाध्याय, अयस राम गुप्ता, प्रेमप्रकाश त्रिपाठी, सुधीर पाठक, पृथ्वी चौधरी, राजेन्द्र दुबे, विनय त्रिपाठी, हरीश कृष्ण पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी