भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे धर्मपुर

पीएम नरेन्द्र मोदी आज जनपद के दौरे पर आ रहे हैं। वह मेडिकल कालेज का शुभारंभ करेंगे। उनके आने से पूर्व स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो ब्लाकों में कोरोना से बचाव के लिए सौ फीसद टीकाकरण का निर्देश दिया। 18 से 45 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके लोगों को कम से कम वैक्सीन की एक डोज लगाने का निर्देश मिला था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:16 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:16 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे धर्मपुर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे धर्मपुर

सिद्धार्थनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रधानमंत्री के जनसभा सभा स्थल का निरीक्षण करने आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से तैयारी का जायजा लिया। वह जिलाध्यक्ष गोविद माधव के साथ सीधे बर्डपुर नंबर सात धर्मपुर में शक्ति केंद्र बूथ अध्यक्ष अनूप चौधरी के घर पहुंच गए। वहां चारपाई पर बैठकर प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के कार्यों पर चर्चा की। पीएम की जनसभा में अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने की अपील की। गांव में उन्होंने आधा घंटे का समय बिताया। बूथ अध्यक्ष से पन्ना प्रमुख, बूथ समितियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बूथ समितियां पन्ना प्रमुखों से कहा कि एक नवंबर से मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें। प्रत्येक बूथ पर 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। किसी भी पात्र का नाम छूटने न पाएं, इसका ख्याल रखें। संगठन से मिले निर्देश पर कार्य होना चाहिए। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह, अभिषेक पाल, महामंत्री विपिन सिंह, मनोज मौर्या आदि मौजूद रहे।

बांसी-लोटन ब्लाक में सौ फीसद टीकाकरण पूरा

पीएम नरेन्द्र मोदी आज जनपद के दौरे पर आ रहे हैं। वह मेडिकल कालेज का शुभारंभ करेंगे। उनके आने से पूर्व स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो ब्लाकों में कोरोना से बचाव के लिए सौ फीसद टीकाकरण का निर्देश दिया। 18 से 45 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके लोगों को कम से कम वैक्सीन की एक डोज लगाने का निर्देश मिला था। विभाग ने इसके लिए बांसी व लोटन ब्लाक को चिन्हित किया था। लक्ष्य के सापेक्ष बांसी में 100.7 व लोटन में 102.2 फीसद टीका लगाया गया।

बांसी में 112793 लोगों को 18 से 45 वर्ष की उम्र के लोग हैं। यहां विभाग ने 113834 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। वहीं लोटन में 74622 के सापेक्ष 76272 लोग टीका से आच्छादित कर दिया गया। समय से लक्ष्य पूरा करने के लिए 20 अतिरिक्त टीमें लगाई गईं थी।

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जोरों पर चल रहा है। अवकाश के दिनों को छोड़कर नियमित टीका लगाने के लिए सत्र का आयोजन किया जा रहा है। जनपद में 162886 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें 1203880 लोगों को वैक्सीन की प्रथम व 424980 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

डा. सौरभ चतुर्वेदी, एसीएमओ व नोडल टीकाकरण ने बताया कि

दो ब्लाकों में 18 से 45 वर्ष की आयु के सौ फीसद लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए 24 अक्टूबर तक का समय था। इसके एक दिन पूर्व इसे पूरा कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी