आत्मनिर्भर भारत के लिए भाजपा ने शुरू की मुहिम

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आत्मनिर्भर व राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार से बांसी तहसील में शुभारंभ हुआ। पहले दिन बांसी देहात व तिलौली मंडल में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें पार्टी के सभी ब्लाक व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:23 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:23 PM (IST)
आत्मनिर्भर भारत के लिए भाजपा ने शुरू की मुहिम
आत्मनिर्भर भारत के लिए भाजपा ने शुरू की मुहिम

सिद्धार्थनगर : भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आत्मनिर्भर व राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार से बांसी तहसील में शुभारंभ हुआ। पहले दिन बांसी देहात व तिलौली मंडल में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें पार्टी के सभी ब्लाक व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। तिलौली मंडल के प्रशिक्षण शिविर में मुख्य वक्ता नगर पालिका बांसी के सभासद मंगल चौरसिया रहे, जबकि बांसी देहात मंडल में महिला मोर्चा की मोनी पांडेय ने लोगों को प्रशिक्षित किया।

प्रमुख वक्ताओं ने कहा भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर काफी संवेदनशील है। हमारा देश आत्म निर्भर बनेगा तभी हम गैर देशों के मुकाबले अग्रणी पंक्ति में रह सकेंगे। मंडल अध्यक्ष रविद्र चौरसिया, शंकर मिश्रा, भूपेश मणि त्रिपाठी, बृजेश पांडेय, विश्वनाथ पांडे, चंद्रिका प्रसाद मिश्र, बिपुलो दुबे, हजारी प्रसाद चौधरी, अनूप शुक्ला, सूर्यमणि मिश्रा, नरेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी