बूथ समितियों के सत्यापन के लिए दिया गया किट

भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक बूथों के समितियों का सत्यापन किया जाना है। गुरुवार को भाजपा बर्डपुर मंडल के सेक्टर संयोजक सेक्टर प्रभारी तथा बूथ समितियों के सत्यापन अधिकारियों की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 10:17 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 06:07 AM (IST)
बूथ समितियों के सत्यापन के लिए दिया गया किट
बूथ समितियों के सत्यापन के लिए दिया गया किट

सिद्धार्थनगर: भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक बूथों के समितियों का सत्यापन किया जाना है। गुरुवार को भाजपा बर्डपुर मंडल के सेक्टर संयोजक सेक्टर प्रभारी तथा बूथ समितियों के सत्यापन अधिकारियों की बैठक हुई। सत्यापन के लिए पदाधिकारियों को किट प्रदान किया गया। बैठक के दौरान मंडल प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य साधना चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही संगठन अपने उद्देश्य को प्राप्त करता है। बूथ समितियों के सत्यापन से संगठन को और भी मजबूती मिलेगी। इस दौरान वरिष्ठ नेत्री राजकुमारी पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, जिला मंत्री अजय उपाध्याय, अरविद उपाध्याय, श्याम प्रकाश जायसवाल, मोहन चौधरी, फूलचन्द्र जायसवाल, सुरेंद्र यादव, अम्बरीश जायसवाल, राजेंद्र विश्वकर्मा, चंद्रप्रकाश धर द्विवेदी, विवेक गोस्वामी, पवन पाठक, लक्ष्मण चौधरी, जेपी मौर्य, मंगलेश शुक्ला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी