भाजपा सरकार ने बनाया प्रदेश को सशक्त

प्रदेश में तीन वर्षों में जितने विकास कार्य हुए हैं वह अन्य सरकारों ने नहीं किया। अबअतक की सरकारों ने प्रदेश को बीमार राज्य के दायरे में ले आया था। हमारी सरकार ने प्रदेश को सशक्त बनाने का कार्य किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:01 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 10:01 PM (IST)
भाजपा सरकार ने बनाया प्रदेश को सशक्त
भाजपा सरकार ने बनाया प्रदेश को सशक्त

सिद्धार्थनगर : प्रदेश में तीन वर्षों में जितने विकास कार्य हुए हैं, वह अन्य सरकारों ने नहीं किया। अबअतक की सरकारों ने प्रदेश को बीमार राज्य के दायरे में ले आया था। हमारी सरकार ने प्रदेश को सशक्त बनाने का कार्य किया है।

यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष गोविद माधव ने कही। गुरुवार को वह सुशासन के तीन वर्ष व स्वर्णिम विकास के तीन वर्ष डुमरियागंज विकास की झलक नामक दो पुस्तकों के विमोचन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत सभागार में संबोधित कर रहे थे। पहली पुस्तक प्रदेश सरकार के कार्यकाल पर तो दूसरी डुमरियागंज विधायक के कार्यों पर आधारित है। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में हर स्तर पर कार्य किया है। महापुरुषों के नाम पर 40 तोरण द्वार, 800 वर्ष पुराने देईपार, तीन युगों का साक्षी भारतभारी और वटवासिनी मंदिर को नया कलेवर दिया। जर्जर मार्गों के सुधार के साथ पुलों की जरूरत को पूरा किया। फायर स्टेशन, सामूहिक विवाह घर, फायर स्टेशन जैसे कार्य हुए हैं। 2022 तक 50 ग्राम पंचायतों में श्री मंगल भवन का निर्माण पूर्ण करना लक्ष्य है। संचालन विनयकांत ने किया। नरेंद्रमणि त्रिपाठी, अजय पांडेय, लवकुश ओझा ने भी संबोधित किया। उदयशंकर श्रीवास्तव, सोनू सिंह, राजकुमार चौधरी, राजेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी