सुशासन के तीन वर्ष नामक पुस्तक का विमोचन

भाजपा सरकार में तीन वर्षों में जनपद में कराए गए विकास कार्यो का लेखा- जोखा प्रस्तुत करने के लिए सुशासन के तीन वर्ष नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। वहीं प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने तीन पुलों का लोकार्पण डिजिटल कांफ्रेंस के जरिये किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 10:30 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 10:30 PM (IST)
सुशासन के तीन वर्ष नामक पुस्तक का विमोचन
सुशासन के तीन वर्ष नामक पुस्तक का विमोचन

सिद्धार्थनगर: भाजपा सरकार में तीन वर्षों में जनपद में कराए गए विकास कार्यो का लेखा- जोखा प्रस्तुत करने के लिए सुशासन के तीन वर्ष नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। वहीं प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने तीन पुलों का लोकार्पण डिजिटल कांफ्रेंस के जरिये किया। पुल के चालू हो जाने से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा होगी। लोकार्पण किए गए पुलों में जमुआर नाले पर बने सोनपुर से गजरहवां गांव को जोड़ता है। दूसरा पुल बूढ़ी राप्ती नदी पर मरूखर्गकला- सियरापार और तीसरा पुल राप्ती नदी के डुमरियागंज बांसी मार्ग से औराताल- गौराबाजार को जोड़ता है।

पुस्तक विमोचन के मौके पर सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि जिले का कोई कोना विकास से अछूता नहीं रहेगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पुल आदि का निर्माण कराया गया है। शेष बचे कार्य भी जल्द शुरू हो जाएंगे। कपिलवस्तु की विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में काफी कार्य कराए गए हैं। कई सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस अवसर पर डीएम दीपक मीणा, एसपी विजय ढुल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविद माधव, कन्हैया पासवान, विपिन सिंह, दीपक मौर्या, श्याम सुंदर मित्तल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी