पुलिस के चंगुल में भाजपा नेता, आज खुलेगा राज

गायब भाजपा के मिठवल मंडल उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया का पुलिस के पास सुरक्षित पहुंच गए हैं। मुंबई से उन्हें फ्लाइट से लखनऊ लाया गया है। उन्हें रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट से बाहर पुलिस एसओजी व क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:03 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:03 PM (IST)
पुलिस के चंगुल में भाजपा नेता, आज खुलेगा राज
पुलिस के चंगुल में भाजपा नेता, आज खुलेगा राज

सिद्धार्थनगर: गायब भाजपा के मिठवल मंडल उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया का पुलिस के पास सुरक्षित पहुंच गए हैं। मुंबई से उन्हें फ्लाइट से लखनऊ लाया गया है। उन्हें रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट से बाहर पुलिस, एसओजी व क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच चुकी है। रविवार को नेता के मुंबई जाने के कारण का पता चल सकेगा।

मंडल उपाध्यक्ष श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र चंदे को संग्रह केंद्र पर जमा करने के लिए घर से निकले थे। उन्हें मिठवल स्थित सहज जनसेवा केंद्र पर लगे सीसीटीवी में शाम 5.10 बजे देखा गया था। बाद में उनका मोबाइल व बाइक, पर्स आदि समान सड़क पर लावारिस हालत में पुलिस ने बरामद किया था। मामले की जांच चल रही थी।

शनिवार को दिन में करीब 10 बजे बांसी क्षेत्र के पचाड़ी निवासी मुंबई में व्यवसाय कर रहे एक व्यक्ति ने फोन पर नेता के स्वजन को बताया कि वह उनके घर मुंबई पहुंच गया है। इसके पश्चात गायब नेता चौरसिया ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष रमेशधर द्विवेदी को फोन करके बैंक खाते का नंबर मांगा। कहा कि उसके पास मंदिर के लिए एकत्र 45 हजार रुपये हैं। वह बैंक खाता नंबर दें तो वह पैसा खाते में भेज देगा। मामले की द्विवेदी ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने यहां से शाम की फ्लाइट का टिकट भेजकर व्यवसायी से उसे यहां लेकर आने को कहा। इसके बाद शाम की फ्लाइट से दोनों घर के लिए रवाना हुए हैं। एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी ने टीम लगी हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी