जनहित के मुद्दे पर भाजपा सरकार संवेदनशील नहीं : माता प्रसाद

सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाडेय ने गुरुवार को बाढ़ से प्रभावित गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और बाढ़ से बचाव के प्रति उनको जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 10:26 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 10:26 PM (IST)
जनहित के मुद्दे पर भाजपा सरकार 
संवेदनशील नहीं : माता प्रसाद
जनहित के मुद्दे पर भाजपा सरकार संवेदनशील नहीं : माता प्रसाद

सिद्धार्थनगर : सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाडेय ने गुरुवार को बाढ़ से प्रभावित गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और बाढ़ से बचाव के प्रति उनको जागरूक किया। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनहित के मुद्दे पर भाजपा सरकार संवेदनशील नहीं दिख रही है।

पूर्व विस अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित गांव तेनुई, बेंव मुस्तहकम, देवरिया चमन, असनहरा आदि का दौरा किया। ग्रामीणों की परेशानियों से अवगत हुए। कहा कि वह लगातार सरकार को बंधे की स्थिति के बारे में अवगत कराते रहे, मगर सरकार जरूरी परियोजना स्वीकृत करने में हीला-हवाली कर रही है। यही नतीजा है कि किसानों के साथ आम नागरिक परेशान हैं। सरकार की संवेदनशून्यता के कारण किसानों की सैकड़ों बीघा फसल हर साल बर्बाद होती है, बहुत सारे आशियाने उजड़ जाते हैं, इसके बाद भी गंभीरता नहीं जताई जाती है। ग्रामीणों से आह्वान किया सभी लोग सतर्क रहें। कोरोना के अलावा बाढ़ के खतरे को देखते हुए किसी तरह की लापरवाही न बरतें। किसानों व आमजन के लिए उनके स्तर पर जो संभव मदद होगी, वह उपलब्ध कराएंगे, शासन-प्रशासन से भी मांगों को पूरा करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी