किसानों की सच्ची हितैषी है भाजपा सरकार

रविवार को इटवा में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक हुई। किसान हितों के साथ 25 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम पर चर्चा की गई। भाजपा सरकार को किसान हितैषी बताया गया। वक्ताओं ने पीएम के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:59 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:59 PM (IST)
किसानों की सच्ची हितैषी है भाजपा सरकार
किसानों की सच्ची हितैषी है भाजपा सरकार

सिद्धार्थनगर : रविवार को इटवा में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक हुई। किसान हितों के साथ 25 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम पर चर्चा की गई। भाजपा सरकार को किसान हितैषी बताया गया। वक्ताओं ने पीएम के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।

मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राम निवास उपाध्याय ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी, किसानों की स्थिति सुधारने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इनकी आय दोगुनी हो, इसको लेकर सरकार संवेदनशील रही है। किसान सम्मान निधि योजना शुरू करने के साथ कृषि यंत्रों में भारी छूट दी गई। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी शुरू करने पर जोर दिया। कहा कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व किसानों में की सहभागिता को सुनिश्चित करें। किसान मोर्चा की तरफ से उनका भव्य स्वागत किया जाना है। सदानंद शुक्ला, खेमराज यादव, गंगा सागर निषाद, पिकू उपाध्याय, मदन दुबे, राम प्रसाद, चौधरी यादव आदि उपस्थित रहे।

अब रेस्ट हाउस में भी होगा एक हेलीपैड

सिद्धार्थनगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के पहले अब रेस्ट हाउस में भी एक हेलीपैड बनेगा। यह स्थायी होगा। बीएसए कार्यालय परिसर में दो हेलीपैड पहले बनाए जा चुके हैं।जो कार्यक्रम स्थल के पास है। यहीं से प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन फूल प्रूफ इंतजाम में जुट गया है। समय कम होने की वजह से सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य उपाय कर लिए जाने हैं। मंडलायुक्त गोविद राजू एनएस व डीएम दीपक मीणा पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राय समेत अन्य अधिकारियों ने रविवार की शाम कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर बन रहे पंडाल के बारे में जानकारी ली। कहा कि सुरक्षा और भीड़ को देखते हुए जरूरी उपाय किए जाएं। एक लाख लोगों के आने की संभावना है। व्यवस्था में कोई कोर कसर न रहे।

कार्यक्रम स्थल से दो सौ मीटर दूर है मेडिकल कालेज

पीएम के कार्यक्रम स्थल से मेडिकल कालेज की दूरी मात्र दो सौ मीटर है। सुरक्षा कारणों से सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिग की जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मेडिकल कालेज में भी जा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी