भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल : माता प्रसाद

वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। भ्रष्टाचार व मंहगाई चरम पर है तो यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति चितनीय बनी हुई

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2020 09:54 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 09:54 PM (IST)
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल : माता प्रसाद
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल : माता प्रसाद

सिद्धार्थनगर :वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। भ्रष्टाचार व मंहगाई चरम पर है, तो यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति चितनीय बनी हुई है।

पूर्व विस अध्यक्ष शुक्रवार को सिकौथा व रोहनी भारी में आयोजित जन चौपाल को संबोधित कर रहे थे। कहा कि ब्लाक, तहसील, थाना, कहीं भी किसी का उत्पीड़न होता है तो सपा कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो सड़क पर आंदोलन करेंगे। जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता पूर्व की सपा सरकार व उसके विकास कार्यों को फिर से याद करने लगी है। देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार मात्र 16 महीने की मेहमान है, इसके बाद फिर से समाजवादी की सरकार पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी। अब्दुल अलीम, रामपाल यादव, नईम राइनी, सुनील यादव, पवन पाण्डेय, संदीप यादव, लालजी पाण्डेय, राम सागर, सुरेश पाण्डेय, अजमल खान, राकेश यादव, सुभाष आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी