भाजपा सरकार ने किया सबका विकास : राघवेंद्र सिंह

विधायक अमौना तिवारी ग्राम पंचायत में जन चौपाल कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इसके पहले कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय का फीता काटकर लोकार्पण किया। चौपाल स्थल पर कहा कि अगर फसल को नुकसान हुआ हो तो लेखपाल से मिलकर रिपोर्ट बनवा लें जिससे सरकार की ओर से मिलने वाली मदद उन तक पहुंचाई जा सके।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 02:02 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 02:02 AM (IST)
भाजपा सरकार ने किया सबका विकास : राघवेंद्र सिंह
भाजपा सरकार ने किया सबका विकास : राघवेंद्र सिंह

सिद्धार्थनगर : विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार योजनाओं को धरातल पर उतारकर लोगों तक लाभ पहुंचाने का कार्य करती है। इससे पहले की सरकारों में लूट, खसोट और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। गरीबों के हितार्थ दी जाने वाली मदद बिचौलियों की जेब में जाती थी। लेकिन हमारी सरकार में जिसके नाम पर रुपया जारी होता है उसी को मिल रहा है। भजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास का वादा पूरा किया।

रविवार को विधायक अमौना तिवारी ग्राम पंचायत में जन चौपाल कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इसके पहले कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय का फीता काटकर लोकार्पण किया। चौपाल स्थल पर कहा कि अगर फसल को नुकसान हुआ हो तो लेखपाल से मिलकर रिपोर्ट बनवा लें जिससे सरकार की ओर से मिलने वाली मदद उन तक पहुंचाई जा सके। सरकार के चार साल के विकास की पुस्तिका लोगों में वितरित करते हुए कहा कि हमने जो कर दिखाया उसका सपना ही अन्य सरकारें दिखाती थीं। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, चंद्रभान अग्रहरि, अभिषेक त्रिपाठी, शिव कुमार शर्मा, झब्बू श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। विधायक ने न्यू पीएचसी डुमरियागंज में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का शुभारंभ किया जहां देर शाम तक तीन सौ से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच हुई और दवाएं वितरित की गई। अजगरा में भी चौपाल कार्यक्रम को संबोधित किया। गरीबों की बुनियादी जरूरतें पूरी करने में लगी है सरकार

सिद्धार्थनगर : पं दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के उदय को आत्मसात करते हुए प्रदेश की योगी सरकार गरीबों की बुनियादी जरूरतें पूरी करने में लगी है। सबको भोजन, दवाई, पढाई, बिजली, पानी सड़क की सुविधा देने के लिए हम लोग दिन रात काम कर रहे हैं। उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कही वे रविवार को अमौना तिवारी, मिश्रौलिया व अजगरा में आयोजित चौपाल को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने आगे कहा कि प्रदेश में गुंडाराज बिल्कुल समाप्त हो चुका है। अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़ कर भाग चुके हैं। विधायक ने सपा शासन काल को याद करते हुए कहा कि हमारे ही जिले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ डाकुओं ने जाड़े के मौसम में कोहराम मचा रखा था और सरकार लाचार थी। अब भी निर्भय होकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। कार्यक्रम को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, सुनील दत्त पाठक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नीरज मणि त्रिपाठी, रवि पांडे, विवेक सिंह, संतराम मौर्य, उमेश, राहुल सिंह, अभिषेक सिंह व बृजेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी