प्रदेश सरकार जनविरोधी : सपा

प्रदेश की मौजूदा सरकार जनविरोधी है। निरंकुशता एवं भ्रष्टाचार चरम पर है। यह बातें सपा के जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने शनिवार को कही। वह पार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित रैली में बोल रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Sep 2020 09:49 PM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2020 09:49 PM (IST)
प्रदेश सरकार जनविरोधी : सपा
प्रदेश सरकार जनविरोधी : सपा

सिद्धार्थनगर: प्रदेश की मौजूदा सरकार जनविरोधी है। निरंकुशता एवं भ्रष्टाचार चरम पर है। यह बातें सपा के जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने शनिवार को कही। वह पार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित रैली में बोल रहे थे। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर उमेश चंद्र निगम को सौंपा।

जिलाध्यक्ष यादव ने कहा पूरे जिले व प्रदेश में अपराध, लूट, हत्या बलात्कार एवं डकैती की पराकाष्ठा हो चुकी है। प्रदेश सरकार संवेदनहीन व दिवालिया हो चुकी है। इस भ्रष्ट जनविरोधी सरकार से समूचा जनमानस भयभीत है। सरकार के कुशासन से जनता छुटकारा चाहती है। कहा कि डॉ कश्यप जिलों में जनसंवाद व कोरोना महामारी की वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के लिए निकले थे। उन्हें गलत तरीके से श्रावस्ती जनपद में गिरफ्तार किया गया। यह निन्दनीय है। ज्ञापन में उन्हें तत्काल ससम्मान रिहा किया करने, नगर पंचायत उसका बाजार के वार्ड आठ के निवासी राममिलन यादव की हत्या की निष्पक्ष जांच कराने की मांग किया। बांसी क्षेत्र के ग्राम-भुजराई में हुई कृष्णकांत तिवारी की हत्या की निष्पक्ष जांच कराने एवं दोनों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग किया। पूर्व विधायक विजय पासवान, रामकुमार यादव उर्फ चिकू,जमील सिद्दीकी, अनुराग जायसवाल, चंद्रजीत यादव, विश्राम यादव, अब्दुल कलाम, खुर्शीद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी